Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हरभजन के माथे से नस्लभेदी टिप्पणी करने का कलंक मिटा

सिडनी 29 जनवरी . वार्ता . भारत के आफ स्पिनर हरभजन सिंह पर लगाया नस्लभेदी टिप्पणी करने का आरोप आज वापस लिए जाने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा आस्ट्रेलिया दौरे को लेकर संशय के बादल पूरी तरह छंट गए हैं 1 हरभजन को यहां खेले गए दूसरे क्रिकेट टेस्ट में आस्ट्रेलिया के आलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स पर नस्लभेदी फिकरा कसने के आरोप में तीन टेस्टों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था 1 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड . बी सी सी आई . ने मैच रेफरी माइक प्राक्टर के इस फैसले के खिलाफ हरभजन की आेर से अपील की थी 1 बी सी सी आई ने रायटर को बताया कि अपील की एडिलेड में सुनवाई के दौरान हरभजन पर से नस्लभेदी टिप्पणी करने का आरोप वापस ले लिया गया 1 अब उन पर सिर्फ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है 1 समा जाता है कि आस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग . साइमंड्स . मैथ्यू हेडन और माइकल क्लार्क ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद . आई सी सी . के अपील आयुक्त न्यूजीलैंड के न्यायाधीश जान हैंसन के सामने सुनवाई के दौरान हरभजन पर नस्लभेदी टिप्पणी का आरोप वापस ले लिया 1 पार्थिव .सत्यकाम.वर्मा.1345जारी.वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:11 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+