Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत ने ऐतिहासिक जीत से रोका आस्ट्रेलिया का अश्वमेध रथ

पर्थ. 19 जनवरी .रायटर. बुलंद हौंसले और आसमानी जज्बे के रथ पर सवार अनिल कुंबले के भारतीय जांबाजों ने अदभुत प्रदर्शन करते हुए विश्व चैंपियन आस्ट्रेलिया का आज तीसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन ही 72 रन से मानमर्दन कर उसका लगातार 17 टेस्ट जीतने के विश्व रिकार्ड बनाने का सपना तोड दिया और मेजबान को 2005 एशेज श्रंृखला के बाद अपनी पहली पराजय का स्वाद चखा दिया

भारत ने 413 रन के विजयी लक्ष्य का पीछा कर रही आस्ट्रेलियाई टीम को चौथे दिन के चौथे सत्र में 340 रन पर निपटाकर पर्थ में ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए सात वर्ष पुराना ईडन गार्डन का इतिहास दोहरा दिया1 सात वर्ष पहले सौरभ गांगुली की टीम इंडिया ने स्टीव वा के लगातार 16 टेस्ट जीतने के अभियान को थामा था और अब कुंबले के जांबाजों ने रिकी पोंटिंग की आस्ट्रेलियाई टीम के स्टीव वा के रिकार्ड को तोडने का सपना चकनाचूर कर दिया1 भारत ने इस जीत के साथ चार मैचों की श्रंृखला का स्कोर 1..2 कर दिया है और यदि वह अगले सप्ताह एडीलेड में आखिरी मुकाबला जीत जाता है तो वह श्रंृखला बराबर कर लेगा

आस्ट्रेलिया ने कल के दो विकेट पर 65 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन उसके लिए 413 रन का लक्ष्य अंत तक पहाड साबित हुआ1 पोंटिंग ने 45 रन. माइक हसी ने 46 रन. माइकल क्लार्क ने सर्वाधिक 81 रन. मिशेल जानसन ने नाबाद 50 रन और स्टुअर्ट क्लार्क ने 32 रन बनाए लेकिन वे दृढ संकल्प के साथ खेल रही टीम इंडिया को जीतने से नहीं रोक सके

इरफान पठान को पूरे मैच में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच घोषति किया गया1 पठान ने आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 43 रन पर तीन विकेट. रूद्र प्रताप सिंह ने 95 रन पर दो विकेट. कप्तान कुंबले ने 98 रन पर दो विकेट. वीरेन्द्र सहवाग ने 24 रन पर दो विकेट और इशांत शर्मा ने 63 रन पर एक विकेट लिया

राज.प्रकाश.रमेश1513जारी/रायटर

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:11 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+