आईपीएल खिलाडि़यों की निष्ठा की परीक्षा: साइमंड्स
मेलबोर्न 17 फरवरी: आस्ट्रेलियाई हरफनमौला एंड्रयू साइमंड्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने पर मिलनी वाली रकम को काफी बडा बताते हुये कहा है कि इसकी वजह से कई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटरों की निष्ठा का भी कडा इम्तिहान हो जाएगा.
साइमंड्स ने समाचारपत्र 'द संडे टेलीग्राफ' में आज प्रकाशित अपने कालम में लिखा है कि अगले कुछ वर्षों में आईपीएल के कारण कई आस्ट्रेलियाई और अन्य क्रिकेटरों की निष्ठा दांव पर लगी रहेगी. गौरतलब है कि कुछ क्रिकेटरों ने संन्यास लेकर लीग में खेलने की मंशा जतायी है.
उन्होंने कहा देश के लिए खेलने की निष्ठा और बेहिसाब धन के बीच मुकाबला हमेशा से ही एक रोचक मुद्दा रहा है. आखिर कौन शख्स होगा जो कम काम के एवज में मिलने वाले अधिक धन को इंकार कर पाएगा. उससे भी बडी बात यह है कि आईपीएल में मिलने वाला धन धीरे-धीरे और आकर्षक हो जाएगा.
गौरतलब है कि मौजूदा आस्ट्रेलियाई टीम के अधिकतर खिलाडियों ने अप्रैल-मई में होने वाले आईपीएल टूर्नामेंट में खेलने के लिए करार किया हुआ है. इसे लेकर आस्ट्रेलिया में बडा विवाद पैदा हो गया है.
साइमंड्स ने कहा कि आस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा बनने पर मिलने वाली बैगी ग्रीन कैप हरेक कंगारू क्रिकेटर के लिए एक बडे सम्मान की बात है और ऐसे में आईपीएल से मिलने वाली चुनौती से निपटने के लिए क्रिकेट प्रशासकों को कडे कदम उठाने होंगे. इस आक्रामक खिलाडी ने कहा सीनियर खिलाडियों के लिए राष्ट्रीय टीम छोडकर आईपीएल आथवा इंडियन क्रिकेट लीग में खेलना एक आकर्षक विकल्प हो सकता है.
ऐसी स्थिति में प्रशासकों को यह बात ध्यान में रखनी होगी कि इससे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट अधिक प्रभावित न हो. उन्हें आईपीएल के साथ मिलकर कोई ऐसा तरीका ढूंढना चाहिए जिससे हरेक कोई लीग में खेलने के लिए उपलब्ध हो सके.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:12 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications