Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तन्मय का शतक . उत्तर प्रदेश का सम्मानजनक स्कोर

मुम्बई 16 जनवरी . वार्ता . सलामी बल्लेबाज तन्मय श्रीवास्तव.105. के शानदार शतक और रविकांत शुक्ला के नाबाद 80 रन की मदद से उत्तर प्रदेश ने दिल्ली के खिलाफ यहां वानखेडे स्टेडियम में रणजी ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल के पहले दिन आज सात विकेट पर 292 रन का सम्मानजनक स्कोर खडा कर लिया

दिल्ली के तेज गेंदबाजों प्रदीप सांगवान और सुमित नरवाल ने हालांकि तीन तीन विकेट टके लेकिन तन्मय और रविकांत के बीच चौथे विकेट के लिए 101 रन की सोदारी ने उत्तर प्रदेश की पारी को बिखरने नहीं दिया1 पहले दिन के खेल की समाप्ति के समय के रविकांत शुक्ला 80 रन बनाकर और भुवनेश कुमार 06 रन बनाकर क्रिज पर थे1 इससे पहले दिल्ली ने टास जीतकर हल्की घास वाली ठोस पिच पर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया1 दिल्ली के तेज गेंदबाजों को शुआती घंटे में पिच से तेजी और स्विंग मिल रही थी

दक्षिण अफ्रीका के अंडर 19 दौरे से वापस बुलाए गए तन्मय ने पहले ही गेंद पर अपने पैरों के पास से चौका निकाला और इसके बाद वह पूरी तन्मयता के साथ क्रीज पर टिक गए और उन्होंने दिल्ली के तेज और स्पिन गेंदबाजों का बखूबी सामना किया

अमित राज जगबीर1952जारी वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:11 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+