गिलक्रि्रस्ट ने संन्यास लेने की खबरों का खंडन किया
एडिलेड 23 जनवरी. वार्ता. आस्ट्रेलिया के सबसे सफल विकेट कीपर एडम गिलक्रिस्ट ने उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है जिनमें कहा गया है कि भारत के खिलाफ गुरुवार से शुरु होने वाला एडिलेडटेस्ट अंतरराष्ट्र्रीय क्रिकेट में उनका आखिरी मैच होगा1 गिलक्रिस्ट ने कहा कि उनमें अभी कुछ क्रिकेट बाकी है और वह अपने देश में अगले सीजनमें एक और श्रृंखला खेलना चाहेंगे1 गिलक्रिस्ट के हवाले से सिडनी डेली टेलीग्राफ . ने कहा ..मेरा संन्यास लेने का कोयी इरादा नहीं है और मैं यहां अगले सीजन में लोट सकता हूं 1 मेरे पास यह सोचने का कोयी कारण नहीं है कि आस्ट्रेलिया में यह मेरा आखिरी टेस्ट होगा
आस्ट्रेलिया के लिये 2008 काफी व् यस्त वर्ष है और इस वर्ष उसे पाकिस्तान वेस्ट इंडीज तथा भारत का दौरा करना है 1.. 36 वर्षीय गिलक्रिस्ट 95 टेस्ट खेल चुके हैं और वह कम से कम 100 टेस्ट का आंकडा पार करना चाहते हैं 1 उन्होंने कहा ..मुे उम्मीद है किमैं इस आंकडे तक पहुंच सकूंगा 1 मैं अभी अपने कैरियर के जिस मोड पर हूं मैं इसका पूरा मजा ले रहा हूं और मुे आगे खेलने का इंतजार है1.. इस बीच राष्ट्रीय चयनकर्ता प्रमुख एंड्रूयू हिल्डिच ने भी कहा किगिलक्रिस्ट ने अभी संन्यास लेने का कोयी संकेत नहीं दिया है
राज.पार्थिव.राणा 1908वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications