धीमी आेवर गति पर ली ने किया अपनी टीम का बचाव
पर्थ. 16 जनवरी. वार्ता. आस्ट्रेलिया के तूफानी गेंदबाज ब्रेट ली ने भारत के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल के दौरान आज अपनी टीम की धीमी आेवर गति पर लेकर उठे सवालों को खारिज करते हुये कहा कि चार तेज गेंदबाजों के होने पर ऐसा होना स्वाभाविक है
दिन के खेल की समाप्ति के बाद ली ने कहा... मैं यह मानता हूं कि हम दिन भर में 90 आेवर की गेंदबाजी नहीं कर सके लेकिन टीम में चार तेज गेंदबाज होने पर ऐसा होना स्वाभाविक है 1 तेज गेंदबाज को लंबे रनअप से गेंद डालनी होती है जिससे समय अधिक लगता है 1 इसके अलावा आज गर्मी भी काफी अधिक थी 1... हालांकि ली ने कहा कि आस्ट्रेलिया अगले दिनों में आेवर गति बेहतर करने की पूरी कोशिश करेगा 1 गौरतलब है कि आस्ट्रेलिया दिन भर के खेल में 84 आेवर ही डाल सका जबकि खेल निर्धारित समय से आधे घंटे विलंब तक चला था
आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने अंतिम सत्र में आेवर डालने में तेजी दिखाने की रणनीति अपनायी लेकिन इससे भारतीय बल्लेबाजों को विकेट पर व्यवस्थित होने में कम समय मिलने लगा1 उस समय राहुल द्रविड ने इस पर आपत्ति भी की थी
द्रविड ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा...दरअसल आस्ट्रेलियाई गेंदबाज आेवर गति बढाने के लिए जल्दी..जल्दी गेंद डाल रहे थे लेकिन इससे बल्लेबाज को क्रीज पर व्यवस्थित होने का समय कम मिल पा रहा था 1 मुे लगता है कि मेरी आपत्ति के बाद गेंद डालने की उनकी तेजी में थोडी कमी आयी और हमें थोडा अधिक वक्त मिला 1 वैसे यह कोई बडा मुद्दा नहीं है 1... अगर अगले दिनों में आस्ट्रेलिया के आेवर रेट में सुधार नहीं होता है तो कप्तान पोंटिंग को मैच रेफरी माइक प्राक्टर से कडा दंड मिल सकता है 1 इसके तहत कप्तान की मैच फीस में कटौती और कुछ मैचों का प्रतिबंध लगाये जाने का भी प्रावधान है
प्रेम .प्रेम .2010वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications