आस्ट्रेलिया को गिलक्रिस्ट की कमी महसूस होगी..हेडन
एडिलेड 26 जनवरी.वार्ता. आेपनर मैथ्यू हेडन ने स्वीकार किया है कि आस्ट्रेलिया को विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट की कमी महसूस होगी जिन्होंने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने की आज घोषणा की है
हेडन ने कहा .. हमें उनकी कमी निश्चित रुप से महसूस होगी1.. उन्होंने साथ ही कहा कि यह एक बडी और चौंकाने वाली खबर है1 गिलक्रिस्ट भारत के खिलाफ चौथे मैच के बाद टेस्ट क्रिकेट से और अगले महीने ति्रकोणीय शृंखला के बाद एक दिवसीय क्रिकेट से सन्यास ले लेंगे
गिलक्रिस्ट के लम्बे समय से आेपनिंग जोडीदार रहे हेडन ने कहा कि टीम को अपने उपकप्तान की दोनों तरह की क्रिकेट में कमीं महसूस होगी
हेडन ने गिलक्रिस्ट को शानदार खिलाडी और इंसान बताते हुए कहा .. उन्होंने हमेशा अपने देश का सिर गौरव से ऊंचा रखा और मैं गौरवान्वित हूं कि मैं उनके साथ और उनके नेतृत्व में खेला1.. हेडन ने गिलक्रिस्ट को खेल के महान खिलाडियों में से एक बताते हुए कहा कि वह ऐसे खिलाडी हैं जो केवल अपने बलबूते पर खेल का ख बदल सकते हैं
राज.ति्रपाठी1929वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications