नई दिल्ली 08 जनवरी .वार्ता. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड .बीसीसीआई. ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट से स्टीव बकनर को हटाने के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद .आईसीसी. के निर्णय का आज स्वागत किया
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने यहां कहा कि आईसीसी का यह निर्णय स्वागत योग्य है 1 उन्होंने कहा...हम बकनर को तीसरे टेस्ट से हटाने के आईसीसी के निर्णय से बेहद खुश हैं और यह हमारी जीत है 1... आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मैल्कम स्पीड ने आज मेलबोर्न में एक संवाददाता सम्मेलन में बकनर को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट से हटाने के फैसले की जानकारी दी 1 बकनर की जगह तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के बिली बौडेन अंपायरिंग का दायित्व संभालेंगे
शुक्ला ने कहा कि बोर्ड के सदस्य आज शाम एक बैठक करेंगे और आगे के निर्णय के बारे में फैसला करेंगे 1 उन्होंने कहा...आज शाम बोर्ड की कार्यकारिणी समिति की बैठक होगी जिसमें हम भविष्य की योजना के बारे में फैसला लेंगे 1... सत्यकाम राज रामलाल1702जारी.वार्ता.