यू.पी.सी.ए. ने ग्रीन पार्क के आवंटन के लिए आवेदन किया
कानपुर 08 फरवरी.वार्ता. उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ..यूपीसीए..ने आगामी 11 अप्रैल से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यहां खेलेजाने वाले तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के लिए ग्रीन पार्क स्टेडियम को आवंटित करने के लिए जिला प्रशासन को आवेदन किया है
यूपीसीए के सचिव प्रेमधर पाठक ने ..यूनीवार्ता.. को बताया किएसोसिएशन ने 06 अप्रैल से 15 अप्रैल तक ग्रीन पार्क स्टेडियम आवंटित करने की मांग की है1 उन्होंने बताया कि प्रशासन से अनुमति मिलने पर किराये के प में 50 लाख पया जमा करा दिया जायेगा
उन्होंने बताया कि इस मैदान पर वर्ष 2005 में भी भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच खेला गया था1 श्री पाठक ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की टीम तीसरे टेस्ट मैच के लिए तीन दिन पूर्व ही यहां पहुंच जायेगी और इस दौरान टीम के सदस्य मैदान पर ..नेट प्रैक्टिस.. करना चाहेंगे
उन्होंने बताया कि स्टेडियम में किसी खास मरम्मत की आवश्यकता नहीं है क्योंकि पिछले नवम्बर में ही भारत तथा पाकिस्तान के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेला जा चुका है1 उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह होने वाली यूपीसीए की कार्यसमिति की बैठक में मैच के आयोजन सम्बंधी रणनीति पर विचार होगा
स अमित मनोरंजन 1622 वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications