क्लार्क ने किया पोंटिंग का समर्थन
पर्थ . 13 जनवरी . वार्ता . आस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग की विवादास्पद सिडनी टेस्ट के बाद भले ही कडी आलोचना हो रही है लेकिन उनकी टीम के खिलाडी माइकल क्लार्क ने उनका समर्थन करते हुए उन्हें एक महान नेतृत्वकर्ता बताया है
क्लार्क ने इस पूरे मामले को सही ढंग से संभालने का पूरा श्रेय पोंटिंग को देते हुए उनके अंदर के नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की
क्लार्क ने कहा ..पोंटिंग टीम को मीडिया के सवालों के प्रहारों से बचाने के लिए आस्ट्रेलियाई क्रिकेट के शीर्ष व्यक्ति बनकर खडे हो गए 1 उन्होंने टीम का मुश्किल समय में साथ दिया जब उसे उनकी सबसे ज्यादा जरत थी 1... उन्होंने कहा ..पोंटिंग की सबसे बडी विशेषता है कि जब भी टीम के सामने कोई मुश्किल आती है वह उसका समाधान करने को तत्पर रहते हैं 1 हाल में सम्पन्न हुए एशेज कप और विश्व कप के समय उन्होंेने टीम को मुश्किल घडी से निकाला 1.. क्लार्क ने कहा ..आस्ट्रेलियाई टीम के खिलाडियों के लिए पिछले पांच दिन नर्क से गुजरने के समान थे 1 मैं नहीं समता कि अन्य खिलाडियों को ऐसा अनुभव नहीं हुई होगा जैसा हमें हुआ1 हालांकि इस पूरे घटनाक्रम से सभी को यह अनुभूति अवश्य हो गयी होगी कि क्रिकेट का खेल कितना बडा है1.. अमित.पार्थिव.रमेश1308 वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications