मदुगले को शांति बहाल करने का विश्वास
कोलम्बो 10 जनवरी.वार्ता. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद .आईसीसी. के मुख्य मैच रैफरी श्रीलंका के रंजन मदुगले को भरोसा है कि वह आस्ट्रेलिया और भारत के बीच मैदान में शांति बहाल कर सकेंगे
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में विवादों के साथ समाप्त हुए दूसरे टेस्ट के बाद आईसीसी ने दोनों पक्षों के बीच संबंधों में सुधार के लिए मदुगले को मध्यस्थ नियुक्त किया है
मदुगले ने कहा कि दोनों टीमों के कप्तान रिकी पोंटिंग और अनिल कुंबले भी अपने मतभेदों को सुलाने के लिए उत्सुक होंगे1 .सिडनी मानिग हेराल्ड. ने मदुगले के हवाले से कहा. ..सभी यह महसूस करते हैं कि क्रिकेट के प्रति सबकी दीवानगी है और वे खेल की भावना को बनाए रखने की कोशिश करेंगे1.. मदुगले शनिवार को पर्थ पहुंचेंगे और क्रिकेट आस्ट्रेलिया के अधिकारियों के साथ मुलाकात कर कुंबले तथा पोंटिंग के साथ बैठक करने के लिये तारीख और समय तय करेंगे1 उन्होंने कहा. ..हमें मिल बैठकर काम करना होगा और मुे विश्वास है कि दोनों कप्तान भी इस बात को समते होंगे1.. उन्होंने कहा. ..मुे मालूम है कि मेरे सामने कडी चुनौती है लेकिन मुे विश्वास है कि समय के साथ चीजें सुधर जाएंगी1.. राज मनोरंजन 2310 वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications