चंडोक को दूसरी रेस में मिला तीसरा स्थान
दुबई. 26 जनवरी. वार्ता. भारत के युवा कार रेसर करूण चंडोक ने शानदार प्रदर्शन करते हुये आज यहां जीपी2 एशिया सीरीज की दूसरी रेस में तीसरा स्थान हासिल कर लिया
चंडोक की शुरूआत हालांकि अच्छी नहीं रही थी लेकिन बाद में उन्होंने खुद को संभाला और 17वें चक्कर के बाद वह तीसरे स्थान तक पहुंच गये 1 अंतिम दौर में उन्होंने आगे निकलने की पूरी कोशिश की लेकिन वह फ्रांस के रोमेन ग्रोज्यां और मलेशिया के फारूज फाजी को पछाड नहीं सके
चंडोक रेस के आखिर में तीसरे स्थान पर रहे 1 कल हुयी पहली रेस में उनके निराशाजनक प्रदर्शन को देखते हुये उनका यह प्रदर्शन काबिले तारीफ है 1 पहली रेस में उन्हें सातवें स्थान पर रहना पडा था
चंडोक अपने प्रदर्शन से काफी खुश नजर आये 1 उन्होंने कहा... मेरी शुरूआत बडी बुरी हुयी और बीच में मेरी कार के क्लच और गियर में भी समस्या आ गयी थी1 इसे देखते हुये रेस में तीसरा स्थान हासिल करना सुखद है 1... इस बीच दूसरी रेस में शामिल एक अन्य भारतीय अरमान इब्राहिम को कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण बीच से ही हटना पडा
प्रेम .राज .प्रेम .1920वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications