Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

केलाई होंगे खिताब के सबसे मजबूत दावेदार

मुंबई . 19 जनवरी . वार्ता . 1 पिछले चैम्पियन केन्या के जान केलाई को रविवार को यहां होने वाले मुंबई मैराथन में एक बार फिर खिताब का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है 1 केलाई ने कहा है कि अपने देश में चुनाव पश्चात हिंसा के कारण उनकी तैयारियां प्रभावित हुई हैं 1 लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वह लगातार दूसरी बार यह रेस रिकार्ड समय के साथ जीतने में कामयाब रहेंगे 1 इस केन्याई धावक ने पिछले साल यह रेस दो घंटे 12 मिनट और 27 सेकंड के समय के साथ जीती थी 1 उनका मुख्य मुकाबला 2006 के विजेता अपने ही देश के रोनो डैनियल से होगा 1 महिलाओं में 2005 और 2006 की चैम्पियन इथियोपिया की मुलू सेबोका को रेस ढाई घंटों से कम समय में पूरी करने की उम्मीद है 1 छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से शुरू होने वाले इस मैराथन में रिकार्ड 33 हजार धावकों के हिस्सा लेने की संभावना है 1 मुंबई की महापौर शुभा राउल 0645 बजे हाफ मैराथन कोंडी दिखाएंगी 1 मुख्य स्पर्धा पूरा मैराथन 0740 बजे शुरू होगा 1 इसके बाद 0755 बजे व्हीलचेयन स्पर्धा शुरू होगी 1 वरिष्ठ नागरिकों की दौड 0810 बजे और सात किलोमीटर की दौड 0910 बजे शुरू होगी 1 पार्थिव .प्रेम .2048वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:11 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+