पोंटिंग ने मेरा प्रस्ताव ठुकरा दिया था:कुंबले
कैनबरा . 09 जनवरी .वार्ता. भारतीय क्रिकेट कप्तान अनिल कुंबले ने आज खुलासा किया कि आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने सिडनी में दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन हरभजन सिंह के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी का आरोप नहीं लगाने के उनके आग्रह को ठुकरा दिया था
कुंबले ने यहां कहा कि पोंटिंग ने उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था 1 उन्होंने कहा...सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन के खेल की समाप्ति के बाद मैंने पोंटिंग से आफ स्पिनर हरभजन के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी करने के आरोप नहीं लगाने का आग्रह किया था 1... उन्होंने कहा...पोंटिंग ने इस आग्रह को साफ ठुकरा दिया और कहा कि अंपायर स्टीव बकनर और मार्क बेनसन से शिकायत करने के बाद वह प्रक्रिया देखना चाहते हैं 1... गौरतलब है कि हरभजन पर आस्ट्रेलियाई आलराउंडर एंड्रयू साइमंडस पर कथित नस्लीय टिप्पणी के आरोप में मैच रेफरी माइक प्राक्टर ने उनपर तीन मैचोंे का प्रतिबंध लगा दिया था
सत्यकाम राज रामलाल1732जारी.वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications