ब्राउन ने भारत को दी आस्ट्रेलिया पर जीत की बधाई
नई दिल्ली . 21जनवरी .वार्ता. बि्रटेन के प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन ने आस्ट्रेलिया को तीसरे क्रिकेट टेस्ट में पटखनी देने पर भारतीय टीम को आज बधाई दी1 ब्राउन यहां दिल्ली विश्वविद्यालय से डाक्टरेट की मानद उपाधि ग्रहण करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे1 उन्होंने कहा .. मैं भारतीय टीम को दो दिन पहले पर्थ में आस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करने पर बधाई देता हूं1 .. इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया क्रिकेट के मैदान में एकदूसरे के चिरप्रतिद्वंद्वी रहे हैं 1 आस्ट्रेलिया ने पिछले साल इंग्लैंड को टेस्ट शृंखला में 5..0 से धुन कर एशेज हासिल किया था 1 खेलों से गहरा लगाव रखने वाले ब्राउन ने पिछले साल विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली डोला बनर्जी की भी सराहना की1 उन्होंने कहा .. डोला खेल जगत में भारत की अपार संभावनाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं 1 उनके अगले आेलंपिक खेलों में पदक जीतने की अच्छी संभावनाएं हैं 1 .. पार्थिव.रमेश1812 वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications