पेट्रोलियम के खिलाडियों ने बनाए रखा दबदबा
पणजी . 25 जनवरी . वार्ता . 1 शीर्ष वरीय अनूप श्रीधर और सायना नेहवाल समेत पेट्रोलियम स्पोट्र्स प्रोमोशन बोर्ड . पी एस पी बी . के खिलाडियों ने आज यहां 73 वी सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप में अपना दबदबा बरकरार रखा 1 पुषों में सेमीफाइनल में पहुंचने वाले चार में से तीन खिलाडी पेट्रोलियम के ही रहे 1 महिलाओं में तो सेमीफाइनल में चारों खिलाडी पी एस पी बी की ही पहुंचीं 1 पुषों के क्वार्टफाइनल में अनूप श्रीधर . पेट्रोलियम . ने आर एम वी गुसाई दत्त . आंध्र प्रदेश को 22..20 21..16 से और बी चेतन आनंद . पेट्रोलियम . ने सचिन रत्ती . रेलवे . को 21..17 21..15 से हराया 1 पेट्रोलियम के ही अरविंद भट्ट ने सागर चोपडा . महाराष्ट्र . को 21..14 21..13 से और आनंद पवार . एयर इंडिया . ने अपनी ही टीम के प्रदीप कश्यप को 20..22 21..18 21..19 से शिकस्त दी 1 महिलाओं में सायना नेहवाल . पेट्रोलियम . ने अपनी ही टीम की ज्वाला गट्टा को 21..10 21..11 से हराया 1 पेट्रोलियम की ही तृप्ति मुरगुंडे ने महाराष्ट्र की गायत्री वर्तक पर 21..16 21..8 से जीत दर्ज की 1 पेट्रोलियम की अदिति मुटटकर ने अपनी ही टीम की बी आर मीनाक्षी को 21..19 18..21 21..18 से पराजित किया 1 पेट्रोलियम की ही अपर्णा बालन ने रेलवे की धन्या नायक को 13..21 21..14 21..11 से धूल चटाई 1 पार्थिव .प्रेम .2244वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications