खिलाडियों को अपने खेल का स्तर उठाना होगा..कार्वाल्हो
चेन्नई 31 जनवरी.वार्ता. भारत के मुख्य कोच जोआकिम कार्वाल्हो ने आज कहा कि बेल्जियम के खिलाफ हाकी टेस्ट श्रृंखला जीतना एक अच्छा अहसास है लेकिन खिलाडियों को अपना खेल स्तर कुछ ऊपर उठाना होगा
भारत पांचवे और आखिरी टेस्ट में बेल्जियम से 2..3 से हारा लेकिन उसने पांच मैचों की शृंखला 3..1 से जीत ली1 कार्वाल्हो ने मैच के बाद कहा कि कुछ गलतियां हुई है और हर खिलाडी को सलाह दी गई है कि वह अपने खेल में कैसे सुधार कर सकता है
मुख्य कोच ने कहा. ..खिलाडी जानते हैं कि चिली में आेलंपिक क्वालीफायर में किसी तरह की गलती करना उनके लिए घातक हो सकता है1.. कार्वाल्हो ने कहा कि पहली बार दिवाकर और समीर बक्सिया जैसे जूनियर सितारे इलेवन में खेले
उन्होंने साथ ही कहा कि आेलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के लिए टीम चुनना एक मुश्किल काम होगा क्योंकि टेस्ट सीरीज में कई खिलाडियों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है
राज मनोरंजन 2207 जारी.वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications