Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फर्क नहीं पडेगा ब्रेट की गैरमौजूदगी से .. जयवर्द्धने

मेलबोर्न .21फरवरी.वार्ता.श्रीलंका के कप्तान माहेला जयवर्द्धने ने आज कहा कि उनके खिलाडियों को शुक्रवार को यहां आस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की त्रिकोणीय शृंखला के मुकाबले में मेजबान टीम से रहम की उम्मीद किए बिना अपनी पूरी क्षमता के साथ खेलना होगा 1 जयवर्द्धने ने संवाददाताओं से कहा .. मैं जानता हूं कि आस्ट्रेलियाई खिलाडी किसी भी मैच को आसान मान कर नहीं चलते 1 बेशक शृंखला के फाइनल में उनकी जगह लगभग पक्की हो मगर वे इस मैच को पूरी गंभीरता से लेंगे 1 .. उन्होंने कहा ..आस्ट्रेलियाई कभी भी आरामतलबी नहीं दिखाते इसी वजह से वे पिछले कई बरसों से लगातार अच्छा खेल रहे हैं 1 उन्हें हराने के लिए हमारे खिलाडियों को इस मैच में अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल करना होगा 1 .. जयवर्द्धने ने कहा कि इस शृंखला में आस्ट्रेलिया अब तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सका है फिर भी उसके खिलाडियों में जीत की प्रबल इच्छा शक्ति के कारण उसे हराना आसान नहीं है 1 उन्होंने कहा .. अपने कुछ खिलाडियों के फार्म में नहीं होने के बावजूद आस्ट्रेलिया विश्व की नंबर एक टीम है 1 उसके खिलाडी हमेशा कडी मेहनत करते हुए जीत हासिल करने की पूरी कोशिश करते हैं 1 .. आस्ट्रेलिया ने अपने एक्सप्रेस गेंदबाज ब्रेट ली को इस मैच में भी आराम देने का फैसला किया है लेकिन जयवर्द्धने इसे कोई ऐसी बात नहीं मानते जिससे उनकी टीम को खुश होना चाहिए 1 श्रीलंका के कप्तान ने कहा .. आस्ट्रेलिया के पास अनुभवी गेंदबाजों की कोई कमी नहीं है 1 ब्रेट के बिना भी वह अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम है 1 ब्रेट की गैरमौजूदगी में हमें कोई आसानी होगी ऐसा नहीं सोचना चाहिए 1 .. पार्थिव .सलीम प्रेम .1336वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:12 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+