बढ रही है जीत की हमारी भूख..हरभजन
केनबरा 11 फ्रवरी .वार्ता . आफ् स्पिनर हरभजन सिंह ने आज विपक्षी टीमों को चेतावनी देते हुये कहा कि टीम इंडिया को मिली हरेक जीत उसका आत्मविश्वास बढाने के साथ ही उसकी जीत की भूख भी तेज कर रही है
आस्ट्रेलिया में खेली जा रही त्रिकोणीय सीरीज मेंे मंगलवार को श्रीलंका के साथ होने वाले एक दिवसीय मैच की पूर्व संध्या पर भज्जी ने कहा ...हमारे पास युवा क्रिकेटर हैं जो कि काफ्ी आगे जायेंगे..हमने कल बहुत अच्छा खेला और हम इसी लय के साथ अगला मैच खेलना चाहेंगे और कोशिश करेंगे कि हम यहां से हर एक मैच मेें जीत हासिल करें
हांलाकि उन्होने स्वीकार किया कि हर दिन का खेल अलग होता है और इस बात से कोई फ्र्क नहीं पडता कि पिछले मैच में विपक्षी टीम ने कैसा खेला था
उन्होंने क हा कि श्रीलंका की टीम भी पर्याप्त मजबूत हैं और भारतीय टीम को किसी तरह का अतिरिक्त लाभ नहीं है 1उन्होंने कहा ..जो बीत गया वह कल की बात थी 1हर मैच की अपनी अहमियत होती है1 हम कल अपनी ताकत का पुरजोर प्रदर्शन करना चाहेंगे 1हमें दोबारा अच्छी शुरूआत करनी होगी
आस्ट्रेलियाई खिलाडी एंड्रयू सायमंडस के साथ उठे विवाद के बाद भज्जी को इन दिनों मैदान पर दर्शकों क ी नाराजगी भी बर्दाश्त करनी पडती है 1लेकिन इससे बेपरवाह हरभजन ने कहा ..मैं इसका बुरा नहीं मानता कि लोग मुे उकसाते हैं ..वह जितना ऐसा करते हैं मैं उतना ही बेहतर खेलने की कोशिश करता हूं 1..मुे इस बात से बेइंतहा खुशी मिलती है कि मैदान पर हर कोई मुे पहचानता है 1इससे मुे और भी बेहतर करने क ी प्रेरणा मिलती है
शोभित प्रेम.राणा 194
वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications