Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

खेल. क्रिकेट कुंबले गांधीगिरी दो अंतिम एडिलेड..

ंधीगिरी दो अंतिम एडिलेड.. भारतीय कप्तान की इस गांधीगिरी ने आस्ट्रेलिया पर ऐसा असर डाला की आस्ट्रेलियाई क्रिकेट विश्लेषकों जैसे पीटर रीबाक ने पोंटिंग को बर्खास्त करने जैसी मांग कर डाली1 आस्ट्रेलियाई मीडिया में टीम के खेल भावना के विपरीत व्यवहार पर सवार उठाये गये और कहा गया कि टीम को सफलता के नशे में चूर नहीं होना चाहिये

हाग ने बेशक कुंबले और उपकप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को गोली दी थी लेकिन कुंबले ने हाग के खिलाफ शिकायत वापस लेकर अपनी सहिष्णुता और विशाल हृद्यता का परिचय दिया कि वह यहां क्रिकेट खेलने आये हैं अनावश्यक विवाद खडे करने नहीं

कुंबले की गांधीगिरी ने अन्तत. पोंटिंग को भी सिडनी टेस्ट में अपनी कुछ गलतियां मानने के लिये मजबूर किया1 पर्थ टेस्ट से पहले जब कुंबले और पोंटिंग आईसीसी के मुख्य मैच रेफरी रंजन मदुगले की मौजूदगी में बातचीत के लिए बैठे तो उस बैठक में कुंबले की छवि एक विजेता की नजर आ रही थी

पर्थ टेस्ट चार दिन में जीतने के बाद जब कुंबले ने कहा कि वह इस मैच में किसी भी तरह की बदले की भावना से नहीं खेले थे और उनका ध्यान केवल क्रिकेट पर केन्दि्रत था तो दोनों टीमों के बीच का फर्क साफ नजर आ गया1 आस्ट्रेलियाई टीम ने मैच शु होने से पहले ही मान लिया था कि वह वाका की तेज पिच पर लगातार 17 टेस्ट जीतने का विश्व रिकार्ड बना जायेगी1 स्पष्ट था कि आस्ट्रेलिया की नजरें खेल से ज्यादा विश्व रिकार्ड पर थीं और उसके खिलाडी यह मानने को तैयार नहीं थे कि सिडनी में उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया था जबकि कुंबले पर्थ से पहले आस्ट्रेलिया से मनोवैग्यानिक लडाई जीत चुके थे और इसी का नतीजा था कि भारत ने आस्ट्रेलिया के गढ माने जाने वाले पर्थ में विश्व चैम्पियन टीम को मात्र चार दिनों में रौंद दिया

राज प्रेम जगबीर1602वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:11 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+