एफ्रो एशिया कप के स्वरूप में बदलाव की तैयारी
नयी दिल्ली.13 फरवरी.वार्ता. व्यस्त क्रिकेट कार्यक्रम के चलते एफ्रो एशिया कप के आयोजन पर छायी अनिश्चितता के बीच इसे लोकपि्रय बनाने के लिए इसका नया स्वरूप आजमाने पर विचार किया जा सकता है
खेल वेबसाइट .क्रिक इंफो. के मुताबिक इस टूर्नामेंट क ी आयोजन समिति की अगले महीने होने वाली बैठक में दर्शकों के बीच इसे लोकपि्रय बनाने के लिए नये उपायों पर विचार हो सकता है1 टूर्नामेंट से जुडे एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसमें सबसे अहम सुाव यह है कि अब तक महाद्वीपीय आधार पर होने वाली प्रतियोगिता को बदला जाए
उन्होंने कहा कि इसकी जगह पर अब दोनों महाद्वीपों की अपनी..अपनी प्रतियोगिताओं में विजयी और उपविजेता रहने वाली टीमों के बीच एफ्रो एशिया कप के लिए जंग हो सकती है1 इसका मतलब है कि एशिया कप की तर्ज पर जल्द ही अफ्रीका कप का भी आयोजन शुरू होगा जिसमें दक्षिण अफ्रीका. जिम्बाब्वे. केन्या. नामीबिया और युगांडा शिरकत करेंगे
लेकिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कार्यक्रम की व्यस्तता के चलते इस टूर्नामेंट के लिए संबंधित टीमों का समय निकाल पाना काफी मुश्किल लग रहा है1 इसके अलावा अप्रैल..मई में इंडियन प्रीमियर लीग. आईपीएल. का आयोजन शुरू होने से व्यस्तता और बढ गयी है1 ऐसी स्थिति में एफ्रो एशिया कप का आयोजन खटाई में पड सकता है
गौरतलब है कि गत वर्ष जून में भारत में खेला गया दूसरा एफ्रो..एशिया कप दर्शकों को आकर्षति करने में नाकाम साबित हुआ था1 तीसरा संस्करण आगामी जून में केन्या में खेला जाना है
प्रेम.राज.राणा 1855वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications