बेल्जियम को मिली सांत्वना भरी जीत
चेन्नई 31 जनवरी.वार्ता. हाकी टेस्ट सीरीज गंवा चुके बेल्जियम ने भारत को आज यहां एस्ट्रो र्टफ स्टेडियम में पांचवे और आखिरी मैच में 3..2 से हराकर सांत्वना भरी जीत हासिल की
भारत आखिरी टेस्ट तो हार गया लेकिन उसने सीरीज 3..1 से जीत ली1 पहला टेस्ट ड्रा रहा था
बेल्जियम ने मैच में 0..1 और 1..2 से पिछडने के बाद जीत हासिल की1 भारत ने 14वें मिनट में वीरेन्द्र लाकडा के गोल से बढत बनाई1 लेकिन बेल्जियम ने 27वें मिनट में थामस बि्रल्स के गोल से बराबरी हासिल कर ली1 आधे समय तक दोनों टीमें 1..1 की बराबरी पर थीं
अजितेष राय ने 54वें मिनट में डी में बेहतरीन डिफ्लेक्शन से गोल कर भारत को 2..1 से आगे कर दिया1 लेकिन चार मिनट बाद ही जेरोम डेकेसर ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदल बेल्जियम को 2..2 की बराबरी पर ला खडा किया1 इसके अगले ही मिनट में सेरिक चाल्र्स ने बेल्जियम के लिए विजयी गोल दाग दिया
पहला टेस्ट 4..4 से ड्रा रहने के बाद भारत ने दूसरा. तीसरा और चौथा टेस्ट जीते थे
राज मनोरंजन 212
वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications