अमरीकी अधिकारियों ने बताया है कि विश्व के शीर्ष गोल्फ़ खिलाड़ी टाइगर वुड्स एक कार दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए हैं. दुर्घटना उनके फ़्लोरिडा स्थित घर के पास हुई है.
उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है. हालांकि अभी तक दुर्घटना के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है. यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि उन्हें कहाँ कहाँ और कितनी चोटें आई हैं.