सहमे सहमे से हैं टाइगर वुड्स
सेक्स स्कैंडल में घिरने के बाद पाँच महीने बाद वो किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे हैं. ईएसपीएन को दिए इंटरव्यू में टाइगर वुड्स ने कहा,''मुझे नहीं पता, मैं थोड़ा घबराया हुआ हूँ. अगर थोड़ी तालियाँ सुनाईं देंगी को मेरे लिए बेहतर होगा.''
टाइगर वुड्स ने कहा,''मैं झूठी ज़िंदगी जी रहा था और मैंने कई लोगों का दिल दुखाया है.'' मास्टर्स प्रतियोगिता अगस्टा में होगी और यही वो स्थान है जहाँ टाइगर वुड्स ने 13 वर्ष पहले अपनी पहली प्रमुख चैम्पियनशिप जीती थी. ग़ौरतलब है किइसके पहले टाइगर वुड्स ने अपनी ग़लतियों के लिए मित्रों और परिजनों से माफ़ी मांग चुके हैं. टाइगर वुड्स ने स्वीकार किया था कि उन्होंने अपनी पत्नी से धोखा दिया था.
एक विशेष प्रेस कॉन्फ़्रेंस में वुड्स ने कहा था, "मेरे कई अफ़ेयर रहे हैं. मैंने अपनी पत्नी को धोखा दिया है. मैंने बेवफ़ाई की है. मैंने अपनी पत्नी, अपनी माँ, अपने बच्चों, मित्रों और परिजनों को पीड़ा पहुँचाई है. मैंने उन लोगों को भी पीड़ा पहुँचाई है, जो मेरे प्रशंसक रहे हैं."
टाइगर वुड्स ने कहा था कि उनकी जो थैरेपी चल रही है वो जारी रहेगी और उन्होंने स्वीकार भी किया है कि उन्हें अपने निजी ज़िंदगी में आए तूफ़ान को थामने के लिए अभी काफ़ी कुछ करना है. दिसंबर, 2009 में ये बात सामने आई थी कि टाइगर वुड्स के अपनी पत्नी के अलावा कुछ अन्य महिलाओं के साथ भी यौन संबंध रहे थे. इस विवाद ने इतना तूल पकड़ा था कि उसके बाद से टाइगर वुड्स गोल्फ़ नहीं खेल पाए थे.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
