छह करोड में बिके धोनी और नीलामी में छा गए भारतीय
मुम्बई. 20 फरवरी .वार्ता. भारतीय एकदिवसीय और ट्वेंटी..20 क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग .आईपीएल. के लिए खिलाडियों की नीलामी में आज लगभग छह करोड रुपये की अभूतपूर्व कीमत में बिककर सबसे मंहगे क्रिकेटर बन गए जबकि इस नीलामी में भारतीय खिलाडी दुनिया के कई शीर्ष क्रिकेटरों पर भारी पड गए
धोनी को चेन्नई की टीम चेन्नई किंग्स ने 15 लाख डालर .लगभग छह करोड रुपये. में खरीदा जबकि आस्ट्रेलियाई आलराउंडर एंड्रयू साइमंडस को हैदराबाद ने 13 लाख 50 हजार डालर .लगभग पाच करोड 40 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा 1 साइमंडस नीलामी में दूसरे सबसे मंहगे क्रिकेटर साबित हुए 1 आईपीएल की नियंत्रण परिषद के सदस्य आई एस बिंद्रा ने संवाददाताओं से कहा...यह अदभुत है 1 बाजार खिलाडियों की कीमत तय कर रहा है 1 यह क्रिकेट इतिहास का एक ऐतिहासिक दिन है1 मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा था कि यहां तक क्रिकेट मैदान पर भी नहीं 1यह सबकुछ इतना रोमांचक है कि इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता 1काश इसका सीधा प्रसारण किया जाता तो लोग देख पाते कि खिलाडियों का क्या मूल्य है 1... धोनी को मुंबई के पांच सितारा होटल के कान्फ्रेंस रूम में हुई नीलामी के पहले दौर में ही चेन्नई किंग्स ने ऐसी कीमत पर खरीदा कि उसके बाद कोई खिलाडी उस कीमत के आसपास नहीं पहुंच पाया 1धोनी और साइमंडस ही अबतक ऐसे दो खिलाडी हैं जिन्होंने दस लाख डालर का आंकडा पार किया है 1 नीलामी में अबतक जो सबसे 21 मंहगे खिलाडी बिके हैं उनमें दस तो भारतीय ही हैं 1 भारत की युवा तेज सनसनी इशांत शर्मा तो कोलकाता की टीम में 950000 डालर .लगभग तीन करोड 80 लाख रुपये . में खरीदा है जबकि श्रीलंका के विस्फोटक आेपनर सनत जयसूर्या को मुंबई टीम ने 975000 डालर .तीन करोड 90 लाख रुपये .में खरीदा है
राज /सत्यकाम लखमी2033जारी वार्ता जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications