Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टाइगर वुड्स को लेकर फिर अफ़वाहें

दुनिया के मशहूर गोल्फ़ खिलाड़ी टाइगर वुड्स की सास को रात में एबुंलेंस से अस्पताल ले जाने से एक बार फिर अफ़वाहों की बाज़ार गर्म हो गया.

शुरुआत में मीडिया में ख़बरें आईं कि एक अनजान महिला को टाइगर वुड्स के फ्लोरिडा स्थित घर से एबुंलेंस से ले जाया गया है.बाद में अस्पताल ने इस बात की पुष्टि की कि ये टाइगर वुड्स की सास थीं और उन्हें अचानक पेट में दर्द हो जाने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था.

उन्हें बाद में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. पिछले महीने एक कार दुर्घटना के बाद टाइगर वुड्स की निजी जिंदगी के बारे में अटकलों का बाज़ार गर्म है. उनके घर के बाहर हुई इस कार दुर्घटना में उन्हें चोटें आईं थीं.

दुर्घटना

उल्लेखनीय है कि अमरीका के ओरलैंडो के पास एक बेहद महंगे रिहायशी इलाक़े में उन्हीं के घर के सामने वुड्स की कार एक पेड़ से जा टकराई थी. जब वहाँ पुलिस पहुँची तो वह बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़े हुए थे.

पुलिस को बताया गया कि दुर्घटना के बाद टाइगर वुड्स की पत्नी एलिन ने एक गोल्फ़ क्लब से कार के शीशे तोड़कर उन्हें बाहर निकाला था. बाद में उन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ से मरहम-पट्टी के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई थी.

उनकी कार दुर्घटना को लेकर उनकी निजी जिंदगी के बारे में तरह-तरह की अटकलें लगाई गई थीं. टाइगर वुड्स का कहना है कि घर के पास हुई कार दुर्घटना के लिए वे खुद ज़िम्मेदार हैं न कि कोई और. अपनी वेबसाइट पर जारी किए गए बयान में टाइगर वुड्स ने कहा, "मेरे और मेरे परिवार के बारे में कई तरह की झूठ, निराधार और द्वेषपूर्ण अफवाहें फैलीं हैं जो बिल्कुल ग़ैरज़िम्मेदाराना हैं."

टाइगर वुड्स ने गोल्फ़ के 14 बड़े ख़िताब जीते हैं और पिछले साल उन्होंने छह टूर्नामेंट जीते थे.टाइगर वुड्स 1997 में 21 साल की उम्र में अपना पहला बड़ा ख़िताब जीतकर गोल्फ़ के जगत में एक मशहूर हस्ती के रूप में उभरे थे. टाइगर वुड्स और एलिन का विवाह 2004 में हुआ था और उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+