राहुल द्रविड़ के चलते सचिन तेंदुलकर बने महान, कई बार छोड़ा पीछे
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे महान टेस्ट बल्लेबाजों की बात की जाये तो भारतीय क्रिकेट इतिहास के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का नाम जरूर लिया जाता है। हालांकि सचिन तेंदुलकर की तरह राहुल द्रविड़ को वो सम्मान नहीं मिल सका जिसके वो हकदार थे। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज रमीज राजा ने भी सचिन तेंदुकर और राहुल द्रविड़ को लेकर अपनी राय रखा और बताया कि यह द्रविड़ थे जिनकी वजह से सचिन तेंदुलकर महान बने और कई मामलों में उन्होंने मास्टर-ब्लास्टर को भी पीछे छोड़ दिया था।
और पढ़ें: BCCI ने ठुकराई संजय मांजरेकर की IPL में कमेंट्री की अपील: रिपोर्ट
रमीज राजा का मानना है कि राहुल द्रविड़ ने सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया था, जो उनकी एकाग्रता और बल्लेबाजी की ताकत का सबूत है।
और पढ़ें: UAE में सुपरहिट होने वाला है IPL 2020, जानें क्यों खास हैं यहां के स्टेडियम

द्रविड़ ने सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ा
रमीज राजा का मानना है कि भले ही 'द वॉल' सचिन तेंदुलकर की तरह स्वाभाविक रूप से प्रतिभाशाली खिलाड़ी नहीं थे, लेकिन अपनी एकाग्राता के दम पर वह टॉप पर पहुंचने में कामयाब रहे।
स्पोर्ट्सकीड़ा के फेसबुक लाइव में बात करते हुए रमीज राजा ने कहा, 'संभव है कि राहुल को सचिन की तरह उपहार ना मिला हो, लेकिन उनके सामने सर्वाइव करने और उनसे मुकाबला करने के लिए राहुल ने कड़ी मेहनत की। आपका बेस्ट भी उतना नहीं होता कि आप टॉप पर पहुंच सकें, लेकिन इसका श्रेय राहुल को जाता है कि उन्होंने अपनी काबिलियत से सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ा।'

टीम को पहले रखते थे द्रविड़
रमीज राजा ने राहुल द्रविड़ की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा खुद से ऊपर टीम की प्रतिबद्धताओं को रखा और मुश्किल से मुश्किल पिच पर खुद का साबित करने में कामयाब रहे।
उन्होंने कहा, 'राहुल द्रविड़ बहुत शानदार बल्लेबाज थे। मुश्किल से मुश्किल पिच पर उनका डिफेंस मजबूत था। उनके पास शानदार एटीट्यूड था, वह नंबर 3 के बेस्ट बल्लेबाज थे। आप हमेशा राहुल का सम्मान करेंगे। खिलाड़ी की महानता ड्रेसिंग रूम में बैठकर जज की जा सकती है। यदि टीम को लगता है कि वह कठिन से कठिन परिस्थिति में भी टीम के लिए 30-50 रन बना सकता है तो यह बात अहमियत रखती है।'

राहुल द्रविड़ के नाम है कई शानदार रिकॉर्ड
आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रमीज राजा अपनी एलिगेंट फ्लिक के लिए मशहूर हैं। वह क्रिकेट में कॉमेंट्री के अलावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य एक्जीक्यूटिव भी बने। दूसरी तरफ राहुल द्रविड़ ने भारत के लिए 164 टेस्ट मैचों में 13288 रन बनाए, जिसमें 36 शतक, 63 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने वनडे में भारत के लिए 344 मैच खेलकर 12 शतक और 83 अर्धशतकों की मदद से 10889 रन बनाए।
राहुल द्रविड़ के नाम टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा गेंदें खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है, जो बेहद स्पेशल है। राहुल ने अपने 16 साल के करियर में 31,258 गेंदों का सामना किया और कुल 736 घंटे क्रीज पर बिताए, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
