IND vs SL: डेब्यू मैच में जीरो पर आउट होने के बावजूद पृथ्वी शॉ बने सबसे खास ओपनर, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का आगाज रविवार से हो गया है। कोलंबो के मैदान पर खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने 38 रनों की बड़ी जीत हासिल की वहीं पर श्रीलंकाई टीम का सीमित और प्रारूप में खराब प्रदर्शन एक बार फिर जारी है। इससे पहले भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में 2-1 की जीत हासिल की थी। इसमें भारतीय टीम को टॉस हार कर पहले बल्लेबाज़ी करने जाना पड़ा था जहां पर भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 164 रन बनाए और जवाब में श्रीलंका की टीम महज 126 रन पर ऑल आउट हो गई।
इस मैच में भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला। जहां डेब्यु मैच में वरुण चक्रवर्ती ने एक से कट हासिल किया तो वहीं पर पृथ्वी शॉ रॉयल डक का शिकार हुए। इसके साथ ही वह T20 क्रिकेट में डेब्यू करते हुए गोल्डन डक का शिकार होने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी भी बने। उनसे पहले यह कारनामा केएल राहुल के नाम है हालांकि इसके बावजूद पृथ्वी शॉ ने अपना नाम एक बेहद खास लिस्ट में शुमार कर लिया है।
और पढ़ें: 1st T20I, IND vs SL: भुवी-सूर्यकुमार की जोड़ी ने भारत को दिलाई जीत, श्रीलंका को 38 रनों हराया
पृथ्वी शॉ भारत की ओर से तीनों प्रारूप में पारी का आगाज करने वाले सबसे युवा सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। पृथ्वी शॉ ने महज 21 साल 258 दिन की उम्र में भारत के लिये सभी प्रारूप में बतौर सलामी बल्लेबाज डेब्यू किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम था जिन्होंने 24 साल 62 दिन की उम्र में भारत के लिये तीनों प्रारूप में बतौर ओपनर डेब्यू किया था।
उल्लेखनीय है कि इस फेहरिस्त में तीसरा नाम विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का है जिन्होंने 24 साल 335 दिन की उम्र में भारत के लिये हर प्रारूप में पारी की शुरुआत की थी। वहीं पर 2011 विश्व कप और 2007 टी20 विश्व कप के फाइनल मैच में जिताऊ पारियां खेलने वाले पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का नाम भी इसमें शामिल है, जिन्होंने 25 साल 335 दिन की उम्र में भारत के लिये हर प्रारूप में पारी का आगाज किया था।
और पढ़ें: 1st T20I, IND vs SL: 5 चौके 2 छक्के लगाकर सूर्यकुमार ने जड़ा अर्धशतक, 50 से चूके धवन
गौरतलब है कि कोलंबो के मैदान पर खेले गये इस मैच में भारतीय टीम के लिये सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक लगाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया तो वहीं पर भारतीय टीम के लिये भुवनेश्वर कुमार ने 4 विकेट लेकर मैच जिताया। दीपक चाहर ने भी इस मैच में 2 विकेट हासिल कर मैच का रुख बदलने का काम किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
