Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दिग्गज खिलाड़ी ने दी पत्रकार को थप्पड़ मारने की धमकी, ब्लॉक हुआ अकाउंट

नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन एक बार फिर से विवादों में फंस गये हैं। दरअसल केविन पीटरसन ने एक ब्रिटिश पत्रकार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर थप्पड़ मारने की धमकी दी जिस पर कार्रवाई करते हुए उनका अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है। इस मामले की जानकारी खुद ब्रिटिश पत्रकार पीयर्स मोर्गन ने दी।

इस बारे में बात करते हुए पीयर्स मोर्गन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा,'ब्रेकिंग... मुझे थप्‍पड़ मारने की धमकी देने के लिए केविन पीटरसन के ट्विटर अकाउंट को ब्‍लॉक कर दिया गया है। हालांकि यह साफतौर से सिर्फ एक मजाक था। मैं परेशानी महसूस नहीं करता।'

और पढ़ें: भारतीय कप्तान की वजह से यूनिस ने रखा फ्लॉवर की गर्दन पर चाकू, पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी का बयान

मोर्गन ने इस मामले पर सफाई देते हुए बताया कि यह महज एक मजाक था और यूके ट्विटर से केविन पीटरसन के अकाउंट को अनब्‍लॉक करने की भी अपील की।

उल्लेखनीय है कि ट्विटर ने केविन पीटरसन के अकाउंट को नियमों के उल्लंघन में दोषी करार देते हुए ब्लॉक कर दिया है। हैरान कि बात यह है कि ऐसे मामलों में ट्विटर की पॉलिसी सख्त है जिसके तहत उनका अकाउंट हमेशा के लिये ब्लॉक किया जा सकता है।
गौरतलब है कि केविन पीटरसन ने ट्विटर पर मोर्गन को कहा था कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह उन्हें थप्पड़ मारेंगे और यह कोई बकवास नहीं होगा।

और पढे़ं: बासित अली ने ग्रांट फ्लॉवर पर दिया शर्मनाक बयान, कहा- तुम यूनिस को सिखाओ इस लायक नहीं

आपको बता दें कि लॉकडाउन के बाद से ही केविन पीटरसन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गये हैं और ज्यादातर समय इसी पर बिताते हैं। इस दौरान वह खिलाड़ियों की टांग खींचते और उनके साथ लाइव चैट करते नजर आते हैं। इतना ही नहीं वह टिकटॉक स्टार भी बन चुके हैं और डेविड वॉर्नर को टक्कर देते नजर आते हैं। हालांकि उन्हें शायद ही इस बात का अंदाजा था कि उनका मजाक उन्हीं पर भारी पड़ने वाला है।

Story first published: Monday, July 6, 2020, 14:12 [IST]
Other articles published on Jul 6, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+