IND vs ENG 3rd Test: अहमदाबाद पिच रिपोर्ट- स्पिन या पेस, जानिए कैसा होगा विकेट
अहमदाबाद: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच शुरू होने में चार दिन बचे हैं। यह सीरीज का सबसे रोमांचक मैच है क्योंकि यहां मुकाबला डे-नाइट टेस्ट का होने जा रहा है जो हमेशा उत्सुकता पैदा करता है। इसके अलावा सीरीज 1-1 से बराबरी पर है और जो टीम तीसरा मैच जीतेगी वह अपराजेय बढ़त हासिल कर लेगी। यह सभी जानते ही हैं कि अहमदाबाद में वर्ल्ड क्लास लेवल का मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम है।
चेन्नई में पहले दो टेस्ट के दौरान पिच ने अजीब बर्ताव दिखाया था। वह पहले मैच में पाटा से स्पिन ट्रैक साबित हुई तो दूसरी टेस्ट में पहले ही दिन से जबरदस्त टर्निंग पिच थी। आइए देखते हैं अब अहमदाबाद के क्या हाल हैं।
यह जानकारी मिली है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट अपनी ताकत पर ही खेलना चाहता है और आर अश्विन व अक्षर पटेल को परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाने के लिए उपयोग करना चाहता है। लेकिन पिंक बॉल स्विंग भी करेगी, ऐसे में कुलदीप यादव को बाहर बैठाने के चांस काफी अधिक हैं।
दूसरी और बुमराह रेस्ट के बाद वापस आने ही हैं, ईशांत शर्मा पहले गेंदबाज होंगे। तीसरे गेंदबाज के लिए मोहम्मद सिराज और उमेश यादव के बीच चयन होगा। दो दिनों के अंदर उमेश यादव का फिटनेस टेस्ट होगा जिसके आधार पर फैसला करना और भी आसान हो जाएगा। बीसीसीआई के सीनियर अधिकारी से यह जानकारी पीटीआई को मिली है। उमेश को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान पिंडली में चोट लगी थी।
मोटेरा के विकेट पर शाम में ओस गिरने के भी चांस हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि पिच कितनी सूखी रहेगी।
रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम मैनेजमेंट यही उम्मीद कर रहा है कि पिच स्पिनरों को ही सपोर्ट करने वाली है। ऐसे में भारत अपनी स्पिन ताकत पर ही उतरना चाहता है।
पीटीआई से बात करते हुए एक भारतीय स्पिनर ने बताया है, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता गेंद लाल है या गुलाबी। अगर आप एक सूखा विकेट रखते हो, गेंद टर्न करेगी। हालांकि ओस पड़ने की स्थिति में बॉल फिसलना शुरू कर देती है और यह केवल बैटिंग के लिए अच्छी हो सकती है। इसलिए ओस फैक्टर भी नकारा नहीं जा सकता।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
