Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

T20 WC के बाद टीम इंडिया के हेड कोच की पोस्ट संभालने के लिए राहुल द्रविड़ पूरी तरह तैयार

नई दिल्लीः भारत के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ संयुक्त अरब अमीरात में टी20 विश्व कप के बाद राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच का पद संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 48 वर्षीय द्रविड़, भारत के लिए अब तक के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं और पिछले छह वर्षों से भारत ए और अंडर -19 सेट-अप के प्रभारी हैं। द्रविड़ ने ऋषभ पंत, अवेश खान, पृथ्वी शॉ, हनुमा विहारी और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों को तैयार किया है। वह वर्तमान में बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख हैं।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्तों पर पीटीआई को बताया, "हां, राहुल 2023 विश्व कप तक भारतीय टीम को कोचिंग देने के लिए सहमत हो गए हैं। शुरू में, वह अनिच्छुक थे, लेकिन यह समझा जाता है कि अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने राहुल के साथ आईपीएल फाइनल के दौरान बैठक की थी, जहां वे उनको मना पाए। "

उन्होंने कहा कि यह एक अंतरिम भूमिका नहीं होगी। द्रविड़ के भरोसेमंद पारस म्हाम्ब्रे के गेंदबाजी कोच होने की उम्मीद है जबकि विक्रम राठौर के बल्लेबाजी कोच के रूप में बने रहने की संभावना है।

हालांकि, यह माना जाता है कि बीसीसीआई अभी भी पद के लिए एक विज्ञापन देगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उचित प्रक्रिया का पालन किया गया है।

शास्त्री 8.5 करोड़ रुपये की फीस पर टीम के कोच थे और समझा जाता है कि बीसीसीआई द्रविड़ को एक महत्वपूर्ण इंक्रीमेंट की पेशकश कर रहा है, जो उनके एनसीए वेतन के साथ-साथ शास्त्री के वर्तमान वेतन चेक से अधिक होगा।

भारतीय टीम में द्रविड़-म्हाम्ब्रे का काम अगले दो सालों में भारतीय क्रिकेट टीम के संक्रमण काल को अच्छे से हैंडल करना होगा क्योंकि रोहित अगले साल 35 साल के हो जाएंगे, विराट अपने 33 वें जन्मदिन से दूर हैं। उनके अलावा मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे सभी शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन अगले दो वर्षों के दौरान सभी एक उम्र के पड़ाव पर होंगे और देश के क्रिकेट के भविष्य नहीं रहेंगे।

सूत्र ने कहा, "जो खिलाड़ी आने वाले हैं, वे ज्यादातर अंडर-19 सेट-अप से हैं। इसलिए यह जरूरी है कि द्रविड़ को नियुक्त किया जाए।"

Story first published: Saturday, October 16, 2021, 12:24 [IST]
Other articles published on Oct 16, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+