Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंडियन आयल और नामधारी एकादश सेमीफाइनल में

नई दिल्ली . 30 नवंबर .वार्ता. गत चैंपियन इंडियन आयल और खिताब का प्रबल दावेदार माने जा रहे नामधारी एकादश ने आज यहां 18 वें शास्त्री हाकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है

इंडियन आयल ने एयर इंडिया को 1..0 से हराया जबकि नामधारी एकादश ने दक्षिण मध्य रेलवे को 4..0 से रौंद दिया 1 इंडियन आयल और एयर इंडिया के बीच मैच काफी रोमांचक रहा और दोनों टीमों ने सधी शुरूआत की लेकिन दोनों टीमें 54 वें मिनट तक गोल करने में असफल रही

लेकिन इंडियन आयल के खिलाडी आेलंपियन दीदार सिंह ने खेल खत्म होने के 16 मिनट पहले पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर टीम को जीत दिला दी

दूसरे मैच में नामधारी एकादश ने दोनों हाफ में दो दो गोल किए 1 नामधारी एकादश के गुरविंदर सिंह ने 15 वें मिनट में दक्षिण मध्य रेलवे के खिलाफ गोलकर अपनी टीम को बढत दिला दी 1 इसके बाद पहले हाफ से आठ मिनट पहले गुरचरण सिंह ने गोलकर टीम की बढत 2..0 कर दिया

इसके बाद 38 वें मिनट में करमजीत सिंह ने नामधारी की तरफ से तीसरा गोल किया और 63 वें मिनट में बलविंदर सिंह ने गोलकर टीम की बढत 4..0 कर दी और जीत निश्चित कर ली 1 इसके अलावा सेमीफाइनल के लिए खेले गए एक अन्य मुकाबले में भारत पेट्रोलियम और पंजाब एंड नेशनल बैंक .पीएनबी. के बीच मुकाबला 3..3 से ड्रा रहा और इसके साथ ही ये दोनों टीमें भी अंतिम चार में जगह बनाने में कामयाब रही

सत्यकाम .प्रेम .2152वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:08 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+