न्यूजीलैंड ने दर्ज की बड़ी जीत, अब भारत के लिए बचा है सिर्फ एक रास्ता
नई दिल्ली। आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अपने चाैथे मैच में बड़ी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जाने का रास्ता आसान बना लिया है। सुपर 12 ग्रुप 2 मुकाबले में नीमीबिया के खिलाफ न्यूजीलैंड ने 52 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 163 रन बनाए थे। जवाब में नीमीबिया की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी। नीमीबिया की यह चाैथे मैच में तीसरी हार रही है। नीमीबिया के लिए माइकल वान लिंगेन ने सर्वाधिक 25 रनों की पारी खेली। ओपनर स्टीफन बार्ड ने 22 गेंदों में 21 रन बनाएष जेन ग्रीन ने 23 तो डेविड वाइस ने 16 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउथी व ट्रेंट बोल्ड ने 2-2 विकेट लिए। मिचेल सेंटनर, जेम्स नीशम व ईश सोढ़ी ने 1-1 विकेट लिया।
न्यूजीलैंड की इस जीत के साथ भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारत को अपने बचे मैच भी बड़े अंतर से जीतने होंगे, साथ ही दुआ करनी होगी कि अब न्यूजीलैंड अपना आखिरी मैच हार जाए जो 7 अक्तूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ होगा। अगर अफगानिस्तान वो मैच हार जाता है तो फिर भारत पूरी तरह से बाहर हो जाएगा, भले ही वह अपने बचे मैच जीत ले। हालांकि जिस फाॅर्म में कीवी टीम है, उसे देखकर लगता नहीं है कि अफगानिस्तान अपना पलड़ा भारी कर सकता है।
यह भी पढ़ें- 'भारत को इससे सीखना होगा', चोपड़ा ने बताया इंग्लैंड की सफलता के पीछे का कारण
वहीं मैच की बात करें तो नामीबिया ने टाॅस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स और जेम्स नीशम की नाबाद पारियों के दम पर 4 विकेट खोकर 163 रन बना दिए। हालांकि एक समय ऐसा था जब न्यूजीलैंड ने 14 ओवर में 87 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे। यहां से न्यूजीलैंड 150 तक पहुंचता भी नहीं दिख रहा था। फिलिप्स ने 21 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए, जिसमें 1 चाैका व 3 छक्के शामिल रहे। जेम्स नीशम ने 23 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए। ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने 18 गेंदों में 18 रन बनाए। डेरिल मिशेल ने 15 गेंदों में 19 रनों की साझेदारी की। कप्तान केन विलियमसन ने 25 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 चाैके व 1 छक्का शामिल रहा।
विकेटकीपर डिवोन काॅनवे 17 रन बनाकर रन आउट हुए। इसके बाद फिलिप्स और जेम्स नीशम ने तेज पारियां खेल नीमीबिया के गेंदबाजों को धूल चटा दी। 17वें ओवर में एरासमस ने 14 रन लुटाए। इसके बाद 18वें ओव में कीवी बल्लेबाजों ने वाइस के ओवर में 21 रन जोड़े। फिर 19वें ओवर में ट्रंपेलमन ने 14 रन लुटा दिए। आखिरी ओवर में कीवी बल्लेबाजों ने 18 रन बटोरकर स्कोर 163 तक पहुंचाया। नामीबिया ने 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। डेविड सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए जिन्होंने 40 रन दिए। रूबेन ने 3 ओवर में 25 रन लुटाए। जन नीकोल लोप्टी एटन ने 2 ओवर में 27 रन खर्च किए। नीमीबिया के लिए बर्नार्ड शोल्ट्ज, डेविड वाइस और गेरहार्ड इरास्मस ने 1-1 विकेट लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
