Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने उड़ाया था मयंक अग्रवाल के तिहरे शतक का मजाक, फिर मांगनी पड़ी माफी

नई दिल्ली। क्रिकेट इतिहास में जब भी सबसे आक्रामक खिलाड़ियों की बात की जाती है तो सबसे पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का नाम आता है, जो कि मैदान पर अक्सर अपनी तेज जुबान के चलते विवादों में घिरते नजर आते हैं। आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को उनके खेल से ज्यादा विरोधी टीम के खिलाफ स्लेजिंग के लिये जाना जाता है। यह खिलाड़ी न सिर्फ मैदान पर बल्कि संन्यास लेने के बाद भी अपनी आदत से बाज नहीं आते और खिलाड़ियों के खिलाफ विवादित टिप्पणियां करते नजर आते हैं।

और पढ़ें: IND vs AUS: तय है ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत का जाना, पर गांगुली ने की खास मांग

ऐसा ही वाक्या साल 2018 में देखने को मिला था जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई थी। इस ऐतिहासिक सीरीज को भारत ने 2-1 से अपने नाम किया था। इस सीरीज के पहले टेस्ट मैच में जब मयंक अग्रवाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था तो एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस दौरान मैच में कॉमेंट्री कर रहे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैरी ओ कीफे ने मयंक अग्रवाल पर विवादित टिप्पणी की जिसके चलते उन्हें अगले दिन माफी तक मांगनी पड़ी थी।

और पढ़ें: जब क्रिकेट से डरकर रोने लगे थे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन, खेल से हो गई थी नफरत

डेब्यू मैच में मयंक अग्रवाल ने नाम किया था खास रिकॉर्ड

डेब्यू मैच में मयंक अग्रवाल ने नाम किया था खास रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेलने उतरे मयंक अग्रवाल नेपहली ही पारी में 76 रनों की पारी खेली थी जिसके साथ ही उन्होंने क्रिकेट इतिहास का 71 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला था। वो ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अपने डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बनें थे। जहां मयंक अग्रवाल की इस पारी को लेकर सब तारीफ कर रहे थे वहीं कॉमेंट्री कर रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी कैरी ओ कीफे ने मयंक अग्रवाल को लेकर कुछ ऐसा कहा जिससे बवाल हो गया।

कैरी ने उड़ाया मयंक अग्रवाल के तिहरे शतक का मजाक

कैरी ने उड़ाया मयंक अग्रवाल के तिहरे शतक का मजाक

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैरी ओ कीफे ने कॉमेंट्री के दौरान मयंक अग्रवाल की एक साल पहले घरेलू क्रिकेट में बनाये गये तिहरे शतक का मजाक उड़ाया। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करने से पहले मयंक अग्रवाल ने 2017 के रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए हैदराबाद के खिलाफ 304 रनों की बेमिसाल पारी खेली थी।

वहीं कीफे ने उनकी इस पारी पर सवाल उठाते हुए कहा, 'मयंक ने रणजी मैच में जो तिहरा शतक बनाया था, वो रेलवे कैंटीन स्टाफ के खिलाफ था।'

अगले दिन कैरी को मांगनी पड़ी माफी

अगले दिन कैरी को मांगनी पड़ी माफी

जहां कैरी ओ कीफे के इस कमेंट ने मयंक अग्रवाल की काबिलियत पर सवाल खड़ा किया तो वहीं सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें जबरदस्त तरीके से ट्रोल कर दिया। इतना ही नहीं कैरी ओ कीफे के इस बयान को ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में भी आलोचना का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें अगले दिन माफी मांगनी पड़ी।

उन्होंने माफी मांगते हुए कहा, ' मैं भारत में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अग्रवाल के रनों का जिक्र कर रहा था और इस पर प्रतिक्रिया हुई। मैं किसी भी तरह से मयंक अग्रवाल के स्तर को कम नहीं बता रहा था। उन्होंने काफी रन बनाए हैं और अगर किसी को बुरा लगा तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।'

आपको बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के बाद से मयंक अग्रवाल ने भारत के लिये शानदार प्रदर्शन किया है फिर वो घरेलू सरजमीं हो या फिर विदेशी। भारत के लिये अब तक 11 टेस्ट मैच खेल चुके मयंक अग्रवाल ने 57.29 की बेमिसाल औसत से 974 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक शामिल हैं। इन शतकों में मयंक का एक दोहरा शतक भी शामिल है।

Story first published: Monday, July 13, 2020, 5:46 [IST]
Other articles published on Jul 13, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+