Video: बेटी जीवा के दोस्तों के साथ मस्ती करते दिखे एमएस धोनी

नई दिल्ली। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी इस समय अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। हाल ही में धोनी अपनी बेटी जीवा के स्कूल में मनाए गए वार्षिक दिवस में शामिल हुए। जीवा जहां परी के कॉस्ट्यूम में नजर आई वहीं धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ बेटी का हौसला बढ़ाते हुए नजर आए।
Play time pic.twitter.com/GOET33RuRQ
— Ziva Singh Dhoni (@ZivaSinghDhoni) January 10, 2018
धोनी और जीवा के फोटो व वीडियो इस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। ट्विटर हैंडल से शेयर तस्वीरों में धोनी काली जैकेट पहने हुए हैं लाल रंग का स्वेटर और सिर पर प्रिंसेस क्राउन पहने हुए जीवा पापा की गोदी में बैठी हैं।
MSDhoni playing with Ziva's friends 😇 pic.twitter.com/ur6imxVNLz
— DHONIsm™ ♥ (@DHONIism) January 10, 2018
बता दें कि धोनी को अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी 6 मैचों की वन-डे सीरीज में हिस्सा लेना है। लेकिन उससे पहले धोनी परिवार के साथ खूब समय बिता रहे हैं। गौरतलब है कि धोनी की आईपीएल में अपनी पुरानी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स में भी वापसी हो चुकी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
