For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

टोगो के खिलाड़ी लौटें: प्रधानमंत्री

टोगो के प्रधानमंत्री ने कहा है कि फ़ुटबॉल टीम को अफ्रीका कप ऑफ़ नेशंस में भाग नहीं लेना चाहिए और लौट आना चाहिए हालांकि कुछ खिलाड़ी खेलने की इच्छुक हैं.

कुछ दिन पहले टोगो की फ़ुटबॉल टीम पर उस समय हमला हुआ था जब वो प्रतियोगिता में खेलने के लिए अंगोला जा रही थी. हमले में कुछ लोग मारे गए थे.

पहले ख़बर आई थी कि खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेना चाहते. लेकिन फिर टीम के कुछ खिलाड़ियों ने खेलने का फैसला किया जबकि टोगो सरकार ने टीम को अफ़्रीका कप ऑफ़ नेशंस से हटाने का फ़ैसला लिया है.

समाचार एजेंसी एफपी से हुई बात में टोगो फ़ुटबॉल टीम के खिलाड़ी थामस दोसेवी ने कहा था कि टीम के सदस्य अंगोला में उन तीन लोगों की याद में रुकना चाहते हैं जिनकी खिलाड़ियों की बस पर हुई गोलीबारी के दौरान मौत हो गई थी.

उधर टोगो की सरकार ने अंगोला की सरकार से पूछा है कि काबिंडा इलाके से टीम के सफ़र करने के फैसले पर मंडराने वाले खतरे के बारे में पहले से चेतावनी क्यों नहीं जारी की गई.

टोगो की टीम बस के ज़रिए अंगोल गई थी. अंगोला की सरकार ने इस बात पर हैरानी जताई थी कि आखिर टोगो की फ़ुटबॉल टीम ने कांगो के अपने ठिकाने से अंगोला तक सड़क मार्ग से जाने का फ़ैसला क्यों किया.

शुक्रवार को हुए घातक हमले में दो खिलाड़ियों को गोली लगी थी और और बस के ड्राइवर की मौत हो गई थी. हमले में घायल होने वालों में दो खिलाड़ी, एक सहायक मैनेजर, फ़िज़ियो, गोलकीपिंग कोच और एक अन्य कोच शामिल थे.

जब वाहन कॉंगो से अंगोला के काबिंदा में प्रवेश कर रही थी तो हमलावरों ने मशीन गन से हमला कर दिया था.

अंगोला की सरकार ने इसे आतंकवाद की घटना बताया है. टोगो की टीम को काबिंदा में सोमवार को पहला मैच खेलना था.

अफ़्रीकी फ़ुटबॉल महासंघ का कहना है कि टोगो की टीम को सड़क मार्ग के बजाए हवाई यात्रा करनी चाहिए थी.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+