For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo 2020: स्टीपलचेज 3000m में अविनाश साबले ने बनाया नया नेशनल रिकॉर्ड

टोक्योः ओलंपिक 2020 के एथलेटिक्स मुकाबला आज (30 जुलाई) से शुरू हो चुके हैं। यहां भारत के अविनाश साबले ने अपना ही 3000 मीटर स्टीपलचेज राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया और हीट रेस में सातवें स्थान पर रहे। 26 वर्षीय साबले ने हीट नंबर 2 में 8:18.12 का समय निकालकर मार्च में फेडरेशन कप के दौरान बनाए गए 8:20.20 के अपने पहले के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर बनाया।

हालांकि ये प्रदर्शन भी उनको हीट में टॉप-थ्री में जगह दिलाने में नाकामयाब रहा। यहां पर उन्होंने 7वें स्थान पर फिनिश किया। पहला नंबर कीनिया के एब्राहम को मिला जिन्होंने 8:12:25 का समय निकाला।

हीट रेस से केवल टॉप के तीन धावक ही अगले अगली रेस में जगह बना पाते हैं। तीन रेसों से 3-3 टॉप के धावक चुने जाते हैं और फिर बाकी की तीन टॉप समय निकालने वाले धावको की गिनती होती है। ऐसे में यह तो साफ दिखता है कि अनिवाश का सफर यहीं पर समाप्त हो गया है लेकिन उन्होंने ओलंपिक में अपने रिकॉर्ड को बेहतर करके पीठ थपथपाने का काम किया है।

स्टीपलचेज एक ऐसी रेस होती है जहां पर आपको कई बाधाओं से गुजरना होता है जिसमें फिक्स बैरियर लगे होते हैं, उथला पानी होता है। इस तरह से आप 3 हजार मीटर का सफर तय करते हैं।

आयोजन के दौरान, प्रत्येक धावक को अंतिम पंक्ति तक पहुंचने के लिए 28 फिक्स बैरियर और सात पानी की छलांगों को पार करना होता है। यह सब 7 लैप्स में किया जाता है जिनमें से प्रत्येक की लंबाई 400 मीटर होती है।

अविनाश ओलंपिक में भारत के एकमात्र 3000 मीटर स्टीपलचेज एथलीट हैं। 26 वर्षीय ने अक्टूबर 2019 में दोहा में एथलेटिक्स विश्व चैम्पियनशिप फाइनल में 8.21.37 के समय के साथ टोक्यो 2020 के लिए एक कट बनाया था। इसने 8.22.00 पर निर्धारित टोक्यो 2020 कट ऑफ टाइमिंग के साथ अपनी जगह सुनिश्चित की।

Story first published: Friday, July 30, 2021, 7:30 [IST]
Other articles published on Jul 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+