For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo 2020: बजरंग के पिता को पूरा भरोसा, बेटा पक्का लेकर आएगा अब कांस्य पदक

Tokyo Olympics 2021: Bajrang Punia lost to Haji Aliyev of Azerbaijan at the Semis | वनइंडिया हिन्दी

टोक्यो: भारत की गोल्ड मेडल की उम्मीद को करारा झटका लगा है क्योंकि बजरंग पूनिया 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल रेसलिंग में सेमीफाइनल मुकाबला हार गए हैं। बजरंग इस मैच में कभी भी अपने टच में नहीं दिखाई दिए और वह अजरबैजान के अलीयेव हाजी से हार गए। बजरंग मैच की शुरुआत थोड़ी धीमी की और वे धीरे-धीरे लय में आने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उनका प्रतिद्वंदी काफी चपल था। बजरंग को इस मुकाबले में 5-12 से हार का सामना करना पड़ा है, जिसका मतलब यह है कि भारत के लिए अब केवल ब्रॉन्ज मेडल की ही आस बची है।

इससे पहले रेसलिंग में रवि कुमार सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रहे थे, लेकिन विडंबना यही रही है कि बड़े नाम धराशाई हो गए। विनेश फोगाट भी क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई और अब बजरंग पुनिया सेमीफाइनल मुकाबले में हार गए हैं। हालांकि ब्रोंज मेडल जीतकर वे एक और पदक में भारत की झोली में डाल सकते हैं।

बजरंग की इस हार पर उनके पिता बलवान सिंह बहुत विचलित नहीं है और उनका मानना है कि उनका बेटा ब्रोंज मेडल पक्का लेकर आएगा। बलवान सिंह का कहना है कि जीत और हार तो जिंदगी के हिस्से हैं वह निश्चित तौर पर ब्रॉन्ज मेडल लेकर आएगा।

ओलंपिक में बजरंग का अभियान आज ही शुरू हुआ था और उनका पूरा परिवार टीवी पर नजर टिकाए बैठा रहा। घर पर अन्य लोगों की भीड़ भी जुटी हुई थी जिसमें मीडिया कर्मी भी शामिल थे। बजरंग ने आज सुबह एशियाई चैंपियनशिप के ब्रोंज मेडल लिस्ट ईरान के मोर्टेजा घियासी को हराकर करके यह जीत हासिल की थी।

इससे पहले बजरंग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर पिता काफी खुश थे और उन्होंने बताया कि हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वह गोल्ड मेडल ले आए, तो वहीं उनकी मां का कहना यह था की, बजरंग देश के लिए मेडल जरूर लेकर आएंगे और परिवार बजरंग की कामयाबी पर खुश है क्योंकि उन्होंने देश दुनिया के लिए टीम में कई मेडल जीते हैं।

बजरंग सेमीफाइनल में जिस अलीयेव हाजी से हारे हैं, वह रियो 2016 में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं और 3 बार वर्ल्ड चैंपियन भी है। बजरंग को इस मुकाबले में हार मिली है लेकिन ओलंपिक से पहले वे अलीयेव हाजी को हरा चुके थे।

Story first published: Friday, August 6, 2021, 16:02 [IST]
Other articles published on Aug 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+