For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo 2020: आर्चरी में बड़ा झटका, क्वार्टरफाइनल में हारकर दीपिका कुमारी की चुनौती समाप्त

Deepika Kumari crashed out of the women's individual archery event | वनइंडिया हिंदी

टोक्योः ओवरकास्ट कंडिशन के बीच आर्चरी के महिला सिंगल्स क्वार्टरफाइनल में दीपिका कुमारी का सामना दक्षिण कोरिया की आन सैन से हुआ। यहां भारत की पदक की बड़ी उम्मीद टूट गई क्योंकि दीपिका को उनकी 20 साल की प्रतिद्वंदी से 6-0 से हार मिली। इससे पहले अतनु दास ने जिस तरह कोरियाई के दिग्गज आर्चर को मात दी थी उसके बाद से लगा था कोरिया के सटीक तीरंदाजों का खौफ उनके प्रतिद्वंदियों के अंदर कम होगा लेकिन कोरियाई आर्चर ने एक बार फिर साबित कर दिखाया क्यों वे इस खेल में इतने ऊंचे दर्जे पर हैं।

दीपिका ने मुकाबले की शुरुआत ही खराब की और आन सैन के 10 के जवाब में 7 ही स्कोर किय, लेकिन अगली बार उन्होंने 10 लगाकर दस का जवाब दिया। आन सेन ने लगातार तीसरा शॉट 10 पर लगाया जिसका जवाब दीपिका ने फिर से 10 पर दिया और इसके साथ सेट कोरिया के पक्ष में समाप्त हो गया। इस दौरान निश्चित तौर पर टॉप क्वालिटी की आर्चरी देखने को मिली।

दूसरे सेट का पहला तीर दीपिका ने फिर से 10 पर लगाया और सेन ने 9 पर निशाना साधा। यहां भारत की लय बन सकती थी लेकिन इसके बाद एक और खराब शॉट दीपिका की ओर से आया और 7 पर ही निशाना लगा जिसका पूरा फायदा उठाते हुए सैन ने 10 लगाया। यह शॉट इस मैच की तकदीर ही लिख गया क्योंकि नर्वस हो चुकीं दीपिका ने फिर से अगला तीर 7 पर लगाया और यह सेट भी कोरिया के नाम हुआ। अब तक दीपिका के ऊपर जबरदस्त दबाव आ चुका था और भारतीय चुनौती खत्म होती दिखने लगी।

20 साल की सैन का आत्मविश्वास इस दौरान गजब का था। वे जैसे हर तीर को 10 पर ही लगा रही थीं। हालांकि आसमान में पूरी तरह बादल छाए थे और हवा चल रही थी जिसने दोनों ही आर्चर को परेशान किया। दीपिका ने दबाव में तीसरे गेम में भी 7 पर तीर मारा और फिर 8 पर, अंतिम तीर 9 पर लगा। आन सैन ने दीपिका कुमारी को इसी के साथ आसानी से मात दे दी। विश्व की नंबर 9 सैन सेमीफाइनल में पहुंच गईं।

आर्चरी में अब भारत की उम्मीदें केवल अतनु दास से रह गई हैं।

Story first published: Friday, July 30, 2021, 11:57 [IST]
Other articles published on Jul 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+