For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo 2020: शूटिंग में फिर निराशा, 10m एयर राइफल मिक्सड इवेंट से भारत बाहर

टोक्योः शूटिंग में 10मीटर राइफल मिक्सड टीम क्वालिफिकेशन स्टेज वन में भारत की चुनौती जब शुरू हुई तो एक बार फिर से देशवासियों की उम्मीदें थी। यहां पर भारत की दो मिक्सड जोड़ी भाग ले रही थी। एलावेनिल वालारिवन/दिव्यांश सिंह पंवार और दीपक कुमार/ अंजुम मोदगिल की जोड़ी ने भी निराश करते हुए इसी राउंड में भारत का सफर समाप्त कर दिया। अब शूटिंग में बहुत ज्यादा भारतीय मुकाबले नहीं बचे हैं और बडे़ इवेंट्स में भारत के सौरभ चौधरी और मनु भाकर जैसे सितारों को मात मिली है। आज सुबह की शुरुआत मनु भाकर और चौधरी ने एयर पिस्टल में अच्छी की थी लेकिन बाद में दूसरी क्वालिफाइंग स्टेज से वे बाहर हो गए।

इसके बाद 10 मीटर राइफल क्वालिफिकेशन स्टेज 1 में आसाका शूटिंग में वालारिवन/दिव्यांश सिंह पंवार और दीपक कुमार/ अंजुम मोदगिल की जोड़ी उतरी। दिव्यांश ने सीरीज 3 में 105.6 का स्कोर किया। इलावेनिल वलारिवन और दिव्यांश सिंह पंवार की जोड़ी तीन-तीन सीरीज में कुल 626.5 के साथ 12वें स्थान पर रही, जबकि अंजुम मौदगिल और दीपक कुमार ने असाका रेंज में 623.8 के कुल स्कोर के साथ 29 जोड़ियों में से 18वें स्थान पर रहे।

इस इवेंट में शीर्ष आठ टीमें क्वालिफिकेशन 2 में जगह बनाती हैं और दूसरे चरण में शीर्ष चार जोड़ी पदक दौर के लिए क्वालीफाई करती हैं। पहले क्वालिफिकेशन राउंड में, प्रत्येक टीम के सदस्य के लिए 10 शॉट्स की तीन सीरीज होती हैं, जबकि दूसरे में, पहले दौर के शीर्ष आठ जोड़े के सदस्य 10 शॉट्स की 2 सीरीज शूट करते हैं।

वालारिवन ने पहली सीरीज में 105 का स्कोर किया। दिव्यांश इस दौरान 103.6 का स्कोर कर पाए। वलारिवन ने सीरीज 2 और 3 में क्रमशः 104 और 104.2 का स्कोर किया। दूसरी ओर अंजुम ने अपनी पहली सीरीज में 105 का स्कोर किया और दूसरी सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन किया। दीपक ने पहली सीरीज में 103.4 का स्कोर किया और सीरीज 2 में 105.3 का स्कोर हुआ।

इससे पहले सिंग्लस इवेंट्स 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में भी भारत को निराशा मिली है। अब 25 मीटर दूरी वाले मुकाबले बचते हैं।

Story first published: Tuesday, July 27, 2021, 11:34 [IST]
Other articles published on Jul 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+