For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo 2020: 27 जुलाई के दिन ओलंपिक में ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन, केवल हॉकी और बॉक्सिंग में चमक

टोक्यो: ओलंपिक की शुरुआत में धमाका करने के बाद से भारतीय एथलीट का फ्लॉप शो लगातार जारी है। एक और दिन निराशाजनक प्रदर्शन की भेट चढ़ गया है। 27 जुलाई को भारत के लिए शूटिंग में बड़ी उम्मीदें थी लेकिन किसी भी इवेंट में सफलता हाथ नहीं लगी। मनु भाकर और सौरभ चौधरी की हाई प्रोफाइल जोड़ी जब 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड इवेंट में उतरी तो करोड़ों देशवासियों को यही उम्मीद थी कि आज गोल्ड मेडल भी भारत के हाथ में आ सकता है लेकिन यह बहुत ही हाइप में रहने वाले ये शूटर दूसरे क्वालीफाइंग राउंड को भी पूरा नहीं कर पाए।

यही हाल मिक्स इवेंट में दूसरी जोड़ियों का रहा और 10 मीटर एयर राइफल में भी भारत का यही हाल हुआ। फैंस ने टेबल टेनिस और बैडमिंटन में भी कुछ उम्मीदें लगा रखी थी लेकिन यहां पर भी कुछ हासिल नहीं हो पाया। ले देकर हॉकी में पुरुष टीम ने जीत के साथ शुरुआत करके दिन को फिर भी ठीक-ठाक तरीके से शुरू किया। हालांकि भारत ने जिस टीम स्पेन को हराया है वह उससे रैंकिंग में नीचे हैं और मैच से पहले ही हॉकी इंडिया को दावेदार माना जा रहा था।

भारत के खाते में दूसरी जीत बॉक्सर लवलीना ने दर्ज की और अब वे क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है जहां उनका मुकाबला 30 जुलाई को होगा। बॉक्सिंग में क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतने के बाद आपके लिए कम से कम कांस्य पदक पक्का हो जाता है।

लवलीना का सामना 30 जुलाई को महिला वेल्टर वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पूर्व विश्व चैंपियन और चौथी वरीयता प्राप्त चेन निएन-चिन से होगा।

भारतीय एथलीटों ने टोक्यो 2020 में चौथे दिन जो रिजल्ट दिए वे इस प्रकार हैं-

बॉक्सिंग: लवलीना बोर्गोहेन ने जर्मनी की नादिन एपेट्ज़ पर जीत दर्ज की। 23 वर्षीय खिलाड़ी पदक से एक जीत दूर हैं।

हॉकी: भारत के पुरुषों ने ऑस्ट्रेलिया की हार से वापसी करते हुए स्पेन को 3-0 से हराया। भारत का अगला मुकाबला 29 जुलाई को अर्जेंटीना से है।

निशानेबाजी: मनु भाकर-सौरभ चौधरी और अभिषेक वर्मा-यशस्विनी देसवाल 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम मेडल राउंड के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहे। दिव्यांश पंवार-एलावेनिल वलारिवन और अंजुम मौदगिल-दीपक कुमार 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहे।

टेबल टेनिस: शरथ कमल मौजूदा ओलंपिक चैंपियन चीन के मा लोंग से 1-4 से हार के बाद तीसरे दौर में बाहर हो गए

बैडमिंटन: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने ग्रेट ब्रिटेन के बेन लेन और सीन वेंडी पर सीधे गेम में जीत दर्ज की, लेकिन क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में असफल रहे।

सेलिंग: मेन्स स्किफ - 49er - सेलिंग रेस 02 स्थगित हो गई। गणपति केलपांडा और वरुण ठक्कर ने रेस 01 में 18वां स्थान हासिल किया था

https://hindi.oneindia.com/photos/yeh-rishta-kya-kehlata-hai-spoiler-alert-sirat-in-jail-kartik-chauhan-fight-oi65346.html

Story first published: Tuesday, July 27, 2021, 16:39 [IST]
Other articles published on Jul 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+