For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

15 अगस्त को लाल किले में स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल होगा भारतीय टोक्यो ओलंपिक दल

नई दिल्लीः भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोक्यो में गए भारतीय दल के प्रदर्शन पर करीबी नजर रख रहे हैं और अपना सकारात्मक संदेश लगातार खिलाड़ियों को दे रहे हैं। ताजा मामला भारतीय हॉकी टीम का है जो सेमीफाइनल मुकाबले में बेल्जियम के हाथों हार गई और ओलंपिक गोल्ड मेडल की उम्मीद वहीं पर ध्वस्त हो गई, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया है कि यह भारतीय हॉकी टीम का काफी अच्छा प्रदर्शन है क्योंकि खिलाड़ियों ने अपना बेस्ट टोक्यो ओलंपिक 2020 में दिया है।

उन्होंने यह भी कहा कि हार और जीत खेल का हिस्सा है और भारत को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। नरेंद्र मोदी ने टोक्यो रवाना होने से पहले भारतीय ओलंपिक दल के खिलाड़ियों के साथ एक वर्चुअल बातचीत की थी जिसमें उन्होंने काफी उल्लास पूर्ण तरीके से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया था और साथ ही यह वादा भी किया था जब सभी खिलाड़ी टोक्यो से वापस स्वदेश आ जाएंगे तो प्रधानमंत्री उनसे व्यक्तिगत तौर पर मीटिंग करेंगे।

अब 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे भारतीय ओलंपिक दल को लाल किले में स्पेशल गेस्ट के तौर पर आमंत्रित किया है। मोदी खिलाड़ियों के साथ पर्सनल मीटिंग भी करेंगे और कई तरह की चर्चाएं करेंगे। इससे पहले जब पीवी सिंधु ने रविवार को देश को तीसरा ओलंपिक मेडल दिलाया था तब प्रधानमंत्री मोदी ने उनको भारत की शान बताते हुए कहा था कि वे देश की वन ऑफ द बेस्ट ओलंपियन हैं।

प्रधानमंत्री ने देश की पहली तलवारबाज ओलंपियन चेन्नई की भवानी देवी के लिए भी काफी उत्साहजनक शब्द कहे थे।

जहां तक ओलंपिक में भारत की बात है तो उसके खाते में 3 मेडल आ चुके हैं जिनमें मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीता था और पीवी सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है, जबकि बॉक्सर लवलीना भी कम से कम एक कांस्य पदक पक्का कर चुकी है और वे 4 अगस्त को सेमी फाइनल बाउट में उतरेंगी जहां पर जीत के साथ उनके लिए कम से कम 1 सिल्वर मेडल पक्का करने का पूरा सुनहरा मौका होगा।

Story first published: Tuesday, August 3, 2021, 15:51 [IST]
Other articles published on Aug 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+