For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo 2020: भारतीय दल के लिये निराशाजनक रहा ओलंपिक का तीसरा दिन, देखें हर इवेंट का रिजल्ट

Tokyo olympics
Photo Credit: PTI

नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों में भारतीय दल के लिये तीसरा दिन काफी निराशाजनक रहा, जहां पर शुरुआत में उसे कुछ जीत तो जरूर मिली लेकिन ओवरऑल उसे हार का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों की दावेदारी भी खत्म हो गई है। भारतीय टीम के लिये शूटिंग, तीरंदाजी में पदक जीतने का मौका था लेकिन खिलाड़ी फाइनल में जगह बना पाने में नाकाम रहे। वहीं टेबल टेनिस के खेल में भी भारतीय दल की चुनौती आज समाप्त हो गई। आइये तीसरे दिन के दौरान सभी भारतीय मैचों और उनके नतीजों पर एक नजर डालते हैं।

तीसरे दिन का आगाज तलवारबाजी में पहली बार पहुंचने वाली भारतीय खिलाड़ी भवानी देवी के मुकाबले के साथ हुआ जिसमें उनका सामना ट्यूनिशिया की नाडिया बेन अजीजी से हुआ, भवानी देवी ने इतिहास रचते हुए भारत के लिये ओलंपिक में पहला तलवारबाजी का मुकाबला जीत लिया और फ्रांस की मेनन ब्रूनेट के खिलाफ दूसरे मुकाबले में जगह बनाई, हालांकि इस मैच में उन्हें 15-7 से हार का सामना करना पड़ा और तलवारबाजी में भारत का सफर समाप्त हो गया।

और पढ़ें: Tokyo 2020: ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का खराब प्रदर्शन जारी, जर्मनी ने 2-0 से हराया

वहीं पर तीरंदाजी में भारतीय पुरुष टीम ने अफगानिस्तान की टीम पर जीत हासिल कर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई, हालांकि क्वार्टरफाइनल मैच में उसे साउथ कोरिया की टीम ने 6-0 से हराकर तीरंदाजी में भारत की चुनौती को खत्म कर दिया। वहीं पर शूटिंग के मेन्स स्कीट इवेंट में भारत की ओर से अंगद बाजवा (18वें पायदान) और मैराज अहमद खान (25वें पायदान) फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे।

टेबल टेनिस में पुरुषों के एकल मुकाबले में शरथ कमल ने अपना पहला मुकाबला पोलैंड के अपोलोनियो के खिलाफ खेला और 4-2 से जीतकर अगले दौर में जगह बना ली। भारत के लिये तीसरे दिन की यह इकलौती जीत है। वहीं पर सुरिथा मुखर्जी को पुर्तगाल की फूयू के खिलाफ 4-0 से हार का सामना करना पड़ा तो मनिका बत्रा को ऑस्ट्रिया की पोलकानोवा ने 4-0 से हराया। इसके साथ ही ओलंपिक में दोनों खिलाड़ियों का सफर समाप्त हो गया है।

और पढ़ें: Tokyo 2020: भारत पहुंची सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई चानू, असम के मुख्यमंत्री ने दिया सरप्राइज गिफ्ट

टेनिस में भारत की ओर से खेल रहे सुमित नागल को डैनियल मेवडेव के हाथों हार मिली तो वहीं पर बैडमिंटन में चिराग शेट्टी और सात्विकसाईंराज की टीम को इंडोनेशियाई टीम के हाथों 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। स्विमिंग में तैराक सजन प्रकाश ेसमीफाइनल में जगह बना पाने में नाकाम रहे तो बॉक्सिंग में आशीष कुमार को चीनी मुक्केबाज के हाथों 5-0 से मात मिली।

इसके साथ ही नौकायान की लेजर रेस में विष्णु श्रवणनन ने तीसरी रेस तक क्वालिफाई किया लेकिन 25वें पायदान पर रहने के चलते क्वार्टर फाइनल में जगह नहीं बना सके, वहीं पर महिलाओं में नेत्रा कुमानन लेजर रेडियल रेस के क्वार्टरफाइनल में तो पहुंची लेकिन 20वें स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में क्वालिफाई करने में नाकाम रही। आपको बता दें कि दिन का अंत भारतीय महिला हॉकी टीम के मैच के साथ हुआ जिसमें जर्मनी ने भारतीय टीम को 2-0 से हराया।

Story first published: Monday, July 26, 2021, 19:58 [IST]
Other articles published on Jul 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+