For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo 2020: घुड़सवारी में इतिहास रचने की ओर फवाद मिर्जा, फाइनल में किया क्वालिफाई

Tokyo olympics
Photo Credit: PTI

नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में जारी ओलंपिक खेलों में भारतीय घुड़सवार फवाद मिर्जा और उनके घोड़े मेडिकॉट ने जम्पिंग के फाइनल में जगह बना ली है और अब इतिहास रचने से महज एक कदम दूर रह गये हैं। घुड़सवारी में भारत के लिये फवाद मिर्जा की टीम को 8 प्वाइंट पेनाल्टी मिली और 47.20 के स्कोर के साथ वह फाइनल में पहुंचने में कामयाब हो गये हैं।

51 घुड़सवार और घोड़ों की जोड़ी में से सिर्फ 25 टीमों (25वें पायदान पर टाय किये जाने वाले घुड़सवार भी शामिल) को ही फाइनल में शामिल किया जाना था जिसका फाइनल मैच आज शाम 5:15 बजे से होगा और इसमें किया गया प्रदर्शन निर्धारित करेगा कि किस खिलाड़ी को पोडियम तक पहुंचने में कामयाबी मिलेगी।

और पढ़ें: ओलंपिक में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास तो शाहरुख खान ने भेजा खास मैसेज, कोच से की अपील

भारतीय जोड़ी के लिये टॉप 25 में जगह बनाना आसान काम नहीं था लेकिन फवाद मिर्जा और उनके मेडिकॉट के परफेक्ट रूटीन के प्रदर्शन ने उनकी मदद करते हुए सबसे बड़ी बाधा को पार करने में मदद की। इस जोड़ी ने इंडिविजुअल जम्पिंग क्वालिफायर्स में 76:14 सेकेंडस का समय लिया और 8 पेनाल्टी प्वाइंट के साथ 47.20 अंक हासिल किये।

भारतीय घुड़सवारी की इस जोड़ी के लिये फाइनल में जीत हासिल करने की सबसे बड़ी बाधा होगी कम से कम गलतियां करना। भारत के लिये पहली बार ओलंपिक में घुड़सवारी करने पहुंचे फवाद मिर्जा ने 25वें पायदान पर रहते हुए फाइनल के लिये क्वालिफाई किया है।

और पढ़ें: Tokyo 2020: भारतीय महिला हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत पर क्यों माफी मांगने लगे कोच, दिल जीत लेगा कारण

इससे पहले घुड़सवारी के मिक्सड टीम इवेंट में ब्रिटेन के घुड़सवारों ने 86.3 पेनाल्टी प्वाइंट के साथ गोल्ड मेडल जीता, तो वहीं पर ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू हॉय, शेन रोज और केविन मैकब ने 100.2 पेनाल्टी प्वाइंट के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। आपको बता दें कि फ्रांस के घुड़सवारों ने 101.5 पेनाल्टी प्वाइंट के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

Story first published: Monday, August 2, 2021, 16:48 [IST]
Other articles published on Aug 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+