For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo 2020: मेडल लेते हुए अब मास्क में नहीं ढकेंगी एथलीट की मुस्कान और भावनाएं

नई दिल्लीः इंटरनेशनल ओलंपिक समिति (आईओसी) के कोविड नियमों में कुछ ढील दी है जिसके चलते अब ओलंपिक पदक विजेता पोडियम पर 30 सेकंड के लिए अपना मास्क हटा सकते हैं।

IOC की मकसद यह है कि एथलीट की मुस्कान और भावनाओं को लोग देख सकें। एथलीटों द्वारा ऐसी तस्वीरों के दौरान बिना मास्क के समय का उपयोग किया जा सकता है, जो केवल 30 सेकेंड होगा।

इससे पहले कोविड -19 संक्रमण के चलते पदक समारोहों के दौरान भी एथलीटों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया था।

बिना मास्क की शर्त यह होगी कि एथलीट उस समय के दौरान अपने पोडियम पर ही रहेगा। ग्रुप फोटो के दौरान मास्ट फिर से पहनना होगा।

कोविड काल में ओलंपिक के दौरान जीतने वाले एथलीट को एक ट्रे पर पदक प्रस्तुत किए जा रहे हैं और वे खुद ही उनको लेकर अपने गले में लटका रहे हैं। हाथ मिलाने या गले लगाने की भी अनुमति नहीं है।

पूरे टोक्यो में आयोजकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी जारी है। टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन के दिन हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए थे। जापानी राजधानी में इस सप्ताह नए मामलों में कोविड -19 मामलों में वृद्धि देखी गई है।

इससे पहले रविवार को गोल्फर जॉन रहम और ब्रायसन डीचैम्ब्यू का कोविद -19 परीक्षण पॉजिटिव आया और उन्हें टोक्यो ओलंपिक से बाहर कर दिया गया।

जहां तक भारत की बात है उसके किसी भी एथलीट या स्टाफ को कोविड19 होने की खबरें नहीं आई हैं। भारत का मिलाजुला अभियान अभी जारी है। जिनसे पदक की उम्मीदें थीं वे आगे बढ़ रहे हैं, मीराबाई चानू ने सिल्वर जीत लिया है। दूसरी ओर मनू भाकर, सौरभ चौधरी, सानिया मिर्जा जैसे सितारे निराश कर गए हैं।

Story first published: Sunday, July 25, 2021, 19:03 [IST]
Other articles published on Jul 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+