Tokyo 2020: ओलंपिक पर 'मन की बात' में बोले PM मोदी- इंडिया के लिए चीयर कीजिए
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में टोक्यो ओलंपिक का जिक्र किया है और उनका कहना है की देशभक्ति की भावना हमें आपस में जोड़ती है और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाना बहुत जरूरी है। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में अभी तक का अपना सबसे बड़ा दल भेजा है और ओलंपिक के पहले ही दिन भारत की शुरुआत बड़ी शानदार हुई है। भारत की वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम कैटेगरी में देश को टोक्यो ओलंपिक का पहला मेडल दिलाया है।
प्रधानमंत्री मोदी उन शख्स में से एक थे जिन्होंने मीराबाई के लिए प्रशंसा के शब्द कहे और फिर बाद में उनसे बातचीत भी की। मन की बात में मोदी ने कहा है कि, टोक्यो ओलंपिक में तिरंगा देखकर पूरा देश रोमांचित है, हर देशवासी अपने खिलाड़ियों के लिए बहुत खुश है।
भारत जब इन खिलाड़ियों को टोक्यो रवाना कर रहा था तो उससे चंद दिन पहले ही वर्चुअल मीटिंग के जरिए पीएम ने एथलीटो से बात की थी और उन्होंने अब बताया, "जब खिलाड़ी भारत से गए थे तो मुझे इनसे गपशप करने का, उनके बारे में जानने और देश को बताने का अवसर मिला था। यह खिलाड़ी जीवन की अनेक चुनौतियों को पार करते हुए यहां पहुंचे हैं।"
कल हमने देखा मीराबाई की जीत के बाद किस तरह सोशल मीडिया उनके सामने पलके बिछा कर तैयार था और सरकार की ओर से उनके लिए करोड़ों के इनाम की घोषणा भी हो चुकी थी। पीएम मोदी आगे कहते हैं सोशल मीडिया पर ओलंपिक खिलाड़ियों के सपोर्ट के लिए हमारा विक्ट्री पंच कैंपेन अब शुरू हो चुका है। आप भी अपनी टीम के साथ अपना विक्ट्री पंच शेयर करिए, इंडिया के लिए चीयर करिए |
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
