For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo 2020: गोल्ड मेडल जीतने के बाद एथलीट ने किया खुलासा, मैच के बीच कंडोम के इस्तेमाल से जीता पदक

Tokyo olympics
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। टोक्यो में जारी ओलंपिक खेलों के 32वें संस्करण के छठे दिन ऑस्ट्रेलिया की महिला केनो स्लेलम खिलाड़ी जेसिका फॉक्स ने सी-1 मुकाबले के फाइनल में गोल्ड मेडल जीता, वहीं पर कनोइंग के के-1 मुकाबले में ब्रॉन्ज मेडल भी हासिल किया। अपने देश के लिये ओलंपिक में गोल्ड और ब्रॉन्ज जीतने के बाद इस महिला खिलाड़ी ने खुलासा किया है कि कैसे उन्होंने मैच के दौरान बोट खराब होने पर अपनी कायक बोट को ठीक करने के लिये कंडोम का इस्तेमाल किया और फिर देश के लिये पदक भी हासिल किया।

लंदन ओलंपिक में कायिंग में सिल्वर मेडल जीतने वाली जेसिका फॉक्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने मैच के दौरान बोट खराब होने पर कैसे कंडोम का इस्तेमाल कर ठीक किया है उसका जिक्र है। इस वीडियो में उनकी टीम का एक सदस्य अपनी कायक बोट (कश्ती) को ठीक करने के लिए कंडोम का इस्तेमाल करता नजर आ रहा है।

और पढ़ें: Tokyo 2020: अमेरिकी जिमनास्ट के समर्थन में आये रवि शास्त्री, कहा- किसी को भी सफाई देने की जरूरत नहीं

इस वीडियो को शेयर करते हुए फॉक्स ने अपने कैप्शन में लिखा,'मुझे उम्मीद है कि शायद ही आप लोगों को इस बारे में पता होगा कि एक कंडोम का इस्तेमाल कायक बोट को ठीक करने के लिये भी किया जा सकता है।'

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर फॉक्स का यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। फ्रांस में जन्म लेने वाली जेसिका फॉक्स का नाम केनो स्लेम के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार होता है जिसमें वो 10 बार विश्व चैम्पियनशिप का गोल्ड मेडल भी जीत चुकी हैं।

और पढ़ें: गांजा लेकर किया था टोक्यो 2020 में क्वालिफाई, अब ओलंपिक में खेलने पर लगा बैन

आपको बता दें कि फॉक्स के पैरेंटस भी केनो इवेंट का हिस्सा रह चुके हैं। जेसिका फॉक्स के पिता रिचर्ड केनो में 5 बार के वर्ल्ड चैम्पियन रह चुके हैं जबकि उनकी मां मरियम हाई परफॉर्मेंस मैनेजर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

Story first published: Friday, July 30, 2021, 0:28 [IST]
Other articles published on Jul 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+