For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

क्या मैच पलटा! मैच में पिछड़ते हुए अचानक विजेता बन गए रवि कुमार, दिग्गजों ने की वाह-वाह

नई दिल्लीः पहलवान रवि कुमार दहिया ने बुधवार को टोक्यो 2020 में भारत के लिए चौथा पदक (कम से कम सिल्वर पक्का) हासिल करने के लिए ओलंपिक इतिहास में सबसे नाटकीय वापसी में से एक को अंजाम दिया। रवि कुमार ने पुरुषों के 57 किग्रा सेमीफाइनल में कजाकिस्तान के नुरिसलाम सनायेव को हराकर मेडल मैच में प्रवेश किया।

रवि कुमार टोक्यो खेलों में भारत के लिए पदक जीतने वाले पहले पुरुष एथलीट हैं और पिछले दो ओलंपिक में अपने देश के लिए ओलंपिक पदक हासिल करने वाले पहले पुरुष एथलीट हैं। वह मीराबाई चानू (भारोत्तोलन), पीवी सिंधु (बैडमिंटन) और लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी) के बाद इस ओलंपियाड में पदक जीतने वाले चौथे भारतीय हैं।

यह मैच जैसे रवि की हार की ओर ही बढ़ रहा था। वह नूरिस्लाम के खिलाफ मुकाबले में 2-9 से पीछे चल रहे थे, कजाख पहलवान ने दूसरे दौर में अपने एलीगेटर रोल के साथ 8 अंक हासिल किए और अब लग रहा था सब हाथ से गया।

लेकिन रवि ने तीसरे और आखिरी दौर के अंतिम कुछ सेकंड में मैच में चोटिल नूरिस्लाम को पिन करके मैच को अपने पक्ष में करने के लिए शानदार वापसी की। विपक्षी पहलवान ने चोट के चलते जो छोटा ब्रेक लिया वह रवि के काफी पक्ष में गया।

पूर्व भारतीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू भी रवि की वापसी से हैरान थे और उन्होंने सोनीपत के 26 वर्षीय खिलाड़ी को बधाई दी। उन्होंने लिखा, रवि कुमार दहिया ने सबसे बेहतरीन और नाटकीय वापसी में से एक को अंजाम किया है। भारत का एक और मेडल पक्का हो गया क्योंकि रवि पुरुषों के 57 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर गए हैं।

इस अप्रत्याशित जीत के साथ ही सोशल मीडिया पर बधाई का तांता लग गया है जो इस प्रकार हैं-

बुधवार को अपना पहला ओलंपिक अभियान शुरू करते हुए रवि कुमार टॉप फॉर्म में थे। उन्होंने अपने दोनों मुकाबले तकनीकी श्रेष्ठता के दम पर जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

चौथी वरीयता प्राप्त ने अपने पहले मैच में कोलंबिया के टाइग्रेरोस उरबानो (13-2) को पछाड़ दिया और फिर क्वार्टर फाइनल में बुल्गारिया के जॉर्जी वैलेंटिनोव वांगेलोव (14-4) पर हावी रहे।

अब रवि कुमार का गोल्ड के लिए मुकाबला 5 अगस्त को होगा। वे देश के पहले ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान बन सकते हैं।

Story first published: Wednesday, August 4, 2021, 16:52 [IST]
Other articles published on Aug 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+