For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo 2020: टेबल टेनिस के राउंड-2 में शानदार शुरुआत के बाद साथियान गणानाशेखरन हारे

नई दिल्लीः टोक्यो ओलंपिक में आज भारत को टेबल टेनिस में भी निराशा हाथ लगी है क्योंकि साथियान गणानाशेखरन जिस तरीके से अपना खेल खेल रहे थे उसके बाद उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही थी लेकिन हांगकांग के खिलाड़ी लैम सिउ हांग ने बेहतरीन वापसी करते हुए अंतिम 3 गेम्स में भारतीय प्रतिद्वंदी को बिल्कुल भी जीतने नहीं दिया। इसके साथ ही टेबिल टेनिस के पुरुष सिंगल राउंड 2 में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। यह एक निराशाजनक हार है क्योंकि आज ही के दिन सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी भी पहले सेट को 6-0 से जीतने के बाद अगले 2 सेट हार गई।

इस गेम में एक समय साथियान बहुत बेहतर कर रहे थे और शुरुआती चार गेम्स खेलने के बाद 3-1 से लीड ले ली थी। उन्होंने पहला गेम 7-11 से हारा लेकिन दूसरा गेम 11-7 से जीता और फिर तीसरा गेम 11-4 से जीता और जब चौथा गेम 11-5 से जीता तो उनको अंतिम 3 गेम्स में केवल एक गेम जीतकर मैच कब्जाने की दरकार थी पर वे ऐसा नहीं कर पाए।

हांगकांग के खिलाड़ी ने पांचवें गेम में उनको 11-9 से मात दी। छठा गेम काफी कांटे का हुआ जिसमें साथियान ने 10 अंकों का स्कोर किया लेकिन हांगकांग के खिलाड़ी ने उनको 12-10 से मात दी और सातवें गेम में भारतीय प्रतिद्वंदी के पास अधिक मौका नहीं था क्योंकि 9 मिनट चले इस गेम में वे 6-11 से हार गए।

Story first published: Sunday, July 25, 2021, 14:43 [IST]
Other articles published on Jul 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+