For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo Olympics: ओलंपिक विलेज में मिले कोविड के 4 नए केस, 2 हैं एथलीट

नई दिल्लीः टोक्यो ओलंपिक आयोजकों ने मंगलवार को घोषणा की कि ओलंपिक गेम्स विलेज से चार रेजिडेंट कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें दो एथलीट शामिल हैं। कुल मिलाकर 7 नए कोविड मामले सामने आए हैं।

इसके साथ ही ओलंपिक से जुड़े मामलों की कुल संख्या 155 हो गई है। विलेज में चार ताजा मामलों में दो खेल-संबंधित कर्मी शामिल हैं।

सोमवार को, डच टेनिस खिलाड़ी जीन-जूलियन रोजर को वायरस से संक्रमित होने के बाद हटने के लिए मजबूर होना पड़ा।

रोजर और उनके युगल जोड़ीदार वेस्ली कूलहोफ न्यूजीलैंड के मार्कस डेनियल और माइकल वीनस से खेलने वाले थे। वे रोजर के पॉजिटिव टेस्ट के बाद सोमवार को अपने दूसरे दौर के मैच से हट गए।

टोक्यो में उतरने के बाद COVID-19 की चपेट में आने वाले दल में चेक गणराज्य, अमेरिका, चिली, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड शामिल हैं।

इनमें से, चेक गणराज्य अपने दल द्वारा संभावित स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल उल्लंघनों की जांच कर रहा है क्योंकि उनके चार एथलीटों ने खुद को वायरस से संक्रमित पाया है। उनको बीच वॉलीबॉल और रोड साइकलिंग इवेंट से हाथ खींचने के लिए मजबूर किया गया।

इसी बीच भारतीय खेमे की ओर से कोविड मामलों को लेकर अभी तक राहत की स्थिति है। ओलंपिक गए बड़े भारतीय दल की शुरुआत भी धमाकेदार हुई थी जब मीराबाई चानू से पहले ही दिन महिला वर्ग की 49 किलोग्राम कैटेगरी में वेटलिफ्टिंग का सिल्वर देश को दिलाया था। लेकिन उसके बाद से अब तक लगातार निराशा हाथ लगी है। शूटिंग में भारत को पदक की सबसे ज्यादा उम्मीदें थी लेकिन मनु भाकर और सौरभ चौधरी ने निराश किया है। आज यानी 27 जुलाई को यह दोनों मिक्सड इवेंट 10मीटर एयर पिस्टल में मेडल राउंड में भी नहीं पहुंच पाए।

भारत के लिए पदक की बड़ी उम्मीदें पीवी सिंधु और मैरी कॉम अपनी शुरुआत जीत के साथ कर चुकी हैं। हॉकी में भी भारत ने ऑस्ट्रेलिया से शर्मनाक हार के बाद स्पेन के खिलाफ 3-0 से जीत दर्ज कर ली है।

Story first published: Tuesday, July 27, 2021, 8:54 [IST]
Other articles published on Jul 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+